
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा है कि दिल्ली में होने वाले 12 वार्डों के नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी केसाथ मैदान में उतर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों से निराश हो चुकी है और कांग्रेस कोएकमात्र विकल्प के रूप में देख रही है।
चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत, कांग्रेस तैयार
देवेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 30 नवम्बर को दिल्ली में 12 वार्डों के उपचुनाव कराने की घोषणा का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है।उन्होंने बताया कि पार्टी ने पहले से ही संगठनात्मक स्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी थीं और अब सभी वार्डों पर कांग्रेस को जीत का भरोसा है।उन्होंने कहादिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को पहले ही नकार दिया है। भाजपा की दिल्ली सरकार भी पिछले आठ महीनों में जनता की उम्मीदों पर खरीनहीं उतरी है। अब जनता बदलाव चाहती है, और वह बदलाव कांग्रेस लेकर आएगी।
वार्डवार पर्यवेक्षक नियुक्त, बूथ स्तर पर मजबूत संगठन
देवेन्द्र यादव ने बताया कि कांग्रेस ने 12 वार्डों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उम्मीदवार चयन कीप्रक्रिया में जुटे हैं। ये पर्यवेक्षक लोकसभा, जिला और विधानसभा स्तर के नेताओं से समन्वय बनाकर स्थानीय समस्याओं और जनता की जरूरतों परचर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछले कुछ महीनों में बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत किया है। हर ब्लॉक में मंडलम और सेक्टरों का गठनकिया गया है, और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
दिल्ली की हालत खराब, भाजपा और आप दोनों नाकाम
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को बर्बादी की ओर धकेला, और अब भाजपा सरकार भी कुछ नहीं कर पारही है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली गंदगी, प्रदूषण, जहरीली यमुना, खराब परिवहन, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं सेजूझ रही है। देवेन्द्र यादव ने कहा भाजपा सरकार ने दिल्ली की हालत संभालने के बजाय और बिगाड़ दी है। लोग परेशान हैं और अब कांग्रेस परभरोसा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चांदनी चौक में सीलिंग का मुद्दा भाजपा के खिलाफ बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगा।
निष्पक्ष चुनाव हुए तो कांग्रेस की जीत तय
देवेन्द्र यादव ने कहा कि अगर उपचुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए गए, तो कांग्रेस सभी 12 वार्डों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा किकांग्रेस के पास जनता का भरोसा है और पार्टी के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंच रहे हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने जिन वार्डों में जीत का भरोसा जताया है, वे हैंमुंडका, शालीमार बाग, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, डिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाशऔर विनोद नगर।
जनता चाहती है बदलाव, कांग्रेस ही देगी नई दिशा
अंत में देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता अब भाजपा और आम आदमी पार्टी के झगड़ों से तंग आ चुकी है। लोगों को अब एक स्थिर, जिम्मेदार और विकास के लिए समर्पित सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस हर घर तक पहुंचेगी, हर समस्या को सुनेगी और दिल्ली को फिर से साफ, सुंदर और विकसित शहर बनाएगी। हमें जनता पर भरोसा है, और जनता को कांग्रेस पर।