
आम आदमी पार्टी ने कहा पीड़ित परिवार को मिले एक करोड़ रुपये मुआवजा, रामा विहार से तुरंत जलभराव हटाया जाए-रामा विहार इलाके में हुएभीषण जलभराव में छह साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत ने पूरे दिल्लीवासियों को झकझोर दिया है। आम आदमी पार्टी के एमसीडी में नेताप्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा सरकार को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह मौत दिल्ली की भाजपा सरकार की नाकामी, लापरवाही और संवेदनहीनता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सरकार दिल्ली को सिर्फ झूठे दावों और प्रचारों से चला रही है, जबकि जमीन परहकीकत बिल्कुल उलटी है।
रामा विहार में चार महीनों से जमा है सात फुट पानी, बच्ची की हुई दर्दनाक मौत
अंकुश नारंग ने बताया कि बीते 23 अक्टूबर को मुंडका क्षेत्र के रामा विहार कॉलोनी के ब्लॉक-के में छह वर्षीय प्रियांशी की जलभराव में डूबकर मौतहो गई। शाम करीब 5:30 बजे वह बच्ची पानी में गिर गई और रात 8 बजे स्थानीय लोगों ने उसका शव बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि रामा विहारमें पिछले चार महीनों से सात-सात फुट तक पानी भरा हुआ है। इस जलभराव के कारण कई परिवार अपने घर छोड़कर किराए के मकानों में रहने कोमजबूर हैं। भाजपा शासित सरकार और एमसीडी के अधिकारी बार-बार शिकायतों के बाद भी आंख मूंदे बैठे हैं।
भलस्वा का कूड़ा काटकर रामा विहार में डाला जा रहा है, बन गया नया कूड़े का पहाड़
अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने भलस्वा कूड़े के पहाड़ को काटकर रामा विहार में डाला है, जिसके कारण वहां जल निकासी पूरी तरह से ठपहो गई है। इससे पूरा इलाका गंदगी, मच्छरों और बीमारियों का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर दिल्ली को‘कूड़ा राजधानी’ में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और मंत्री केवल कूड़े के पहाड़ों के सामने फोटो खिंचवाकर वाहवाही लूटते हैं, लेकिनजब आम आदमी की जान खतरे में पड़ती है, तो वे कहीं नजर नहीं आते।
भाजपा को सिर्फ प्रचार की चिंता है, जनता की नहीं
अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1 अगस्त से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया और दावा किया कि दिल्ली को कूड़े से मुक्त करदिया गया है। लेकिन रामा विहार की हालत देखकर साफ है कि ये दावे सिर्फ झूठे प्रचार और जुमलों के अलावा कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदिभाजपा सरकार में थोड़ी भी संवेदना होती, तो प्रियांशी जैसी मासूम की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बच्ची की मौतनहीं, बल्कि भाजपा की विफल नीतियों और निकम्मे शासन की पोल खोलने वाली घटना है।
भाजपा ने भलस्वा का कूड़ा काटकर मौत के कुएं बना दिए – प्रवीण कुमार
आम आदमी पार्टी के एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार ने भलस्वा के कूड़े को रामा विहार के खाली प्लॉटों में डालदिया है। इससे जलभराव बढ़ गया है और अब ये पानी मौत के कुएं में बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ कैमरे के सामने दिखने के लिएस्वच्छता अभियान चलाते हैं, लेकिन हकीकत में उन्होंने जनता को गंदगी और खतरे में धकेल दिया है। उन्होंने बताया कि बच्ची की मौत के बाद भीकोई भाजपा नेता या विधायक उसके परिवार से मिलने नहीं गया। प्रवीण कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह बर्दाश्त नहीं करेगी कि भाजपाअपनी नाकामी छिपाने के लिए गरीब जनता की जान से खिलवाड़ करे। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि आखिर कब तक दिल्ली के लोगों को ऐसेहादसों का सामना करना पड़ेगा?
रामा विहार नहीं, अब बन गया कूड़ा विहार – प्रीति डोगरा
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रीति डोगरा ने कहा कि बच्ची की मौत की खबर मिलते ही वह, अंकुश नारंग और प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि इलाके की स्थिति बेहद भयावह थी चारों तरफ गंदा पानी, बदबू, मच्छर और कूड़े के पहाड़ थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नेरामा विहार को कूड़ा विहार बना दिया है। न विधायक पहुंचे, न पार्षद। जनता पूरी तरह से खुद अपने हाल पर छोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा केमंत्री बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन जब आम लोगों की तकलीफ की बात आती है, तो सब गायब हो जाते हैं।
आम आदमी पार्टी ने रखीं तीन बड़ी मांगें
अंकुश नारंग ने भाजपा सरकार और एमसीडी से तीन ठोस मांगें रखीं पहली, रामा विहार से तुरंत पानी निकाला जाए ताकि आगे कोई हादसा न हो।दूसरी, भलस्वा का कूड़ा अन्य इलाकों में डालने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए। तीसरी, मृत बच्ची के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दियाजाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि इस बच्ची को न्याय मिले और भाजपा सरकार की लापरवाही को जनता के सामनेबेनकाब किया जाए।
दिल्ली को बर्बाद कर रही है भाजपा की नाकामी
अंत में अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली को समस्याओं का शहर बना दिया है। प्रदूषण, कूड़ा, जलभराव और भ्रष्टाचार यही भाजपाशासन की पहचान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर उस नागरिक के साथ खड़ी है जो भाजपा की नीतियों के कारण परेशान है। उन्होंनेकहा कि यह जनता का टैक्स है, भाजपा नेताओं की जागीर नहीं। दिल्ली की जनता अब इन झूठे वादों और निकम्मे शासन को और बर्दाश्त नहींकरेगी। आम आदमी पार्टी हर मंच से इस सच्चाई को सामने लाएगी कि भाजपा की नाकामी के कारण ही मासूम प्रियांशी जैसी बच्चियों को अपनीजान गंवानी पड़ रही है.