
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ARISE मिशन कार्यक्रम में दिया प्रेरणादायक संदेश
राजधानी दिल्ली में आयोजित ARISE मिशन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य राजधानी में व्यापार कोसशक्त, सरल और सुगम बनाना है। यह कार्यक्रम चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रवीण खंडेलवाल द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमेंदेशभर से व्यापारिक संगठनों, उद्यमियों और रिटेल सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
ARISE को बताया आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ARISE पहल रिटेल सेक्टर में आत्मनिर्भरता, नवाचार और स्किलिंग को बढ़ावा देने का एक ऐतिहासिक कदम है।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल व्यापार को नई दिशा देगा बल्कि रोज़गार सृजन और कौशल विकास के नए अवसर भी पैदा करेगा। मुख्यमंत्री नेकहा ARISE भारत के लाखों छोटे व्यापारियों और रिटेलर्स को ब्रांडिंग, स्किलिंग और एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से नई पहचान देगा। यही आत्मनिर्भरभारत की सच्ची भावना है।
वोकल फॉर लोकल के संकल्प को दी नई ऊर्जा
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिशा में ARISE जैसी पहल देश के व्यापारको नई उड़ान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत का व्यापारी वर्ग सिर्फ उत्पाद बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने ब्रांड को वैश्विक स्तर परपहचान दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारे व्यापारी भाइयों की सफलता ही आत्मनिर्भर भारत और विश्वगुरु भारत की सबसेबड़ी पूंजी है।
व्यापारियों के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस” में तेजी
रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार व्यापारियों और उद्यमियों के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को सरल और तेज़ बना रही है। उन्होंने कहा किदिल्ली के इतिहास में पहली बार केवल छह महीनों में 700 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी रिफंड जारी किया गया है। अब जीएसटी रिफंड कीपूरी प्रक्रिया फेसलेस और पारदर्शी बनाई जा रही है ताकि व्यापारियों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा व्यापारी समाज देश कीअर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए हमारा दायित्व है कि सभी नियम पारदर्शी, सरल और सुगम हों।
ब्रांडिंग और मार्केटिंग स्किल्स पर दिया जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज के युग में ब्रांडिंग और मार्केटिंग किसी भी व्यवसाय की सफलता की कुंजी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा किउद्यमियों को अब अपने उत्पादों को केवल वस्तु के रूप में नहीं, बल्कि एक ब्रांड के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में काम करना चाहिए।उन्होंने कहामेड इन इंडिया को अब गुणवत्ता, गर्व और विश्वास का वैश्विक प्रतीक बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए
युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की नई ऊर्जा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ARISE जैसी पहल न केवल व्यापार को सशक्त बनाएगी, बल्कि देश के युवाओं में उद्यमिता, आत्मविश्वास और नवाचार कीभावना को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि भारत का युवा वर्ग अब नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बन रहा है। यही आत्मविश्वासीऔर कौशलयुक्त युवा भारत, आत्मनिर्भर भारत के उज्ज्वल भविष्य की सच्ची पहचान है।
मुख्यमंत्री ने आयोजकों और व्यापारिक समाज को दी बधाई
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सांसद प्रवीण खंडेलवाल और पूरी आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें न केवलदिल्ली बल्कि पूरे देश के व्यापार को नई दिशा देने का काम करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर उस कदम में साथ खड़ी है जो व्यापार, रोजगारऔर विकास को आगे बढ़ाता है।