
आम आदमी पार्टी का भाजपा पर बड़ा हमला
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण की इस गंभीर आपदा को भाजपा ने अवसर में बदल लिया है।पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा ने प्रदूषण कम करने के नाम पर पार्किंग शुल्क दोगुना कर दिया है, जिससे जनता की जेब पर सीधी चोट पड़ी है।
पार्किंग शुल्क दोगुना, जनता परेशान ठेकेदार मालामाल
प्रवीण कुमार ने बताया कि कनॉट प्लेस जैसे इलाकों में एनडीएमसी ने पार्किंग शुल्क 20 रुपये प्रति घंटा से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया है। उन्होंनेकहा कि भाजपा ने इसे प्रदूषण नियंत्रण के बहाने लागू किया है, लेकिन असलियत में इसका फायदा केवल ठेकेदारों को हो रहा है। उन्होंने कहाभाजपा सरकार को दिल्लीवासियों की सांसों की नहीं, ठेकेदारों की चिंता है। जनता की जेब कट रही है, पर प्रदूषण जस का तस है।
प्रदूषण घटा नहीं, ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों बढ़े
प्रवीण कुमार ने बताया कि पार्किंग शुल्क बढ़ने के बाद लोग गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करने लगे हैं। टैक्सी ड्राइवर और छोटे व्यापारी अब पार्किंग केबजाय सड़क किनारे गाड़ियां रोकते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम बढ़ता है। जाम में गाड़ियां चालू रहती हैं और इससे प्रदूषण और ज्यादा बढ़ रहा है। उन्होंनेकहा कि भाजपा का यह निर्णय न तो प्रदूषण कम कर रहा है, न ट्रैफिक को नियंत्रित कर पा रहा है, बल्कि इससे जनता को और अधिक मुश्किलों कासामना करना पड़ रहा है।
भाजपा पर ठेकेदारों के पक्ष में काम करने का आरोप
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदूषण के नाम पर करोड़ों रुपये की लूट कर रही है। ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नएनियम बनाए जा रहे हैं। पार्टी ने कहा कि भाजपा ने जनता के हितों को दरकिनार कर ठेकेदारों की जेब भरने का काम किया है। प्रवीण कुमार ने कहाभाजपा ने प्रदूषण के नाम पर ठेकेदारों के साथ मिलकर एक बड़ा माफिया नेटवर्क तैयार कर लिया है। यह जनता के पैसे की सीधी लूट है, जिसे ‘आप’ बर्दाश्त नहीं करेगी।
एमसीडी में भी बढ़ेंगे शुल्क आम आदमी पार्टी ने दी चेतावनी
प्रवीण कुमार ने बताया कि एनडीएमसी के बाद अब भाजपा शासित एमसीडी की 400 पार्किंग साइटों पर भी शुल्क दोगुना करने की तैयारी की जारही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा इस काले फरमान को वापस नहीं लेती, तो आम आदमी पार्टी आंदोलन के लिए तैयार है।उन्होंने कहा आनेवाले दिनों में हम ठेकेदारों, प्रदूषण प्रबंधन और पार्किंग घोटाले का पूरा खुलासा करेंगे। भाजपा का काला चेहरा जनता के सामने लाया जाएगा।
दिल्ली की हवा अब धुंध नहीं, मौत के बादल बन चुकी है – प्रीति डोगरा
एमसीडी सह-प्रभारी प्रीति डोगरा ने कहा कि दिल्ली की हवा अब इतनी जहरीली हो चुकी है कि छोटे बच्चों के लिए स्कूल जाना भी मुश्किल हो गयाहै। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा अब धुंध नहीं, मौत के बादल बन गई है। मांएं मास्क लगवाती हैं, फिर भी बच्चे खांसते रहते हैं, उनके फेफड़ेकमजोर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘वॉरियर मॉम्स’ नामक समूह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर मांग की है कि डॉक्टरों को बच्चोंके वायु प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों पर ध्यान देने के निर्देश दिए जाएं।
भाजपा सरकार की नाकामी हर मोर्चे पर साफ
प्रीति डोगरा ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामी छुपाने के लिए उल्टे-सीधे फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, जगह-जगह कूड़ा जमा है, जिससे जहरीली गैसें निकल रही हैं और प्रदूषण और बढ़ रहा है। उन्होंने कहा भाजपा की चार इंजन सरकार सफाई, प्रदूषण, शिक्षाऔर शासन हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। भाजपा से गुजारिश है कि जनता की जेब मत काटो, बल्कि हवा साफ करने के ठोस कदम उठाओ।
जनता की जेब काटना बंद करो, समाधान निकालो
आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार से मांग की है कि वह बढ़ाए गए पार्किंग शुल्क को तत्काल वापस ले और प्रदूषण कम करने के लिए वास्तविक, वैज्ञानिक और दीर्घकालिक समाधान अपनाए। पार्टी का कहना है कि भाजपा जनता पर आर्थिक बोझ डालकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।