
लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह का आरोप — मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, पिलीभीत, वाराणसी, बिजनौर और हापुड़ में हजारों डुप्लीकेट नाम पाएगए. लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने राज्य के कई जिलों में मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिलीभीत, वाराणसी, बिजनौर और हापुड़ जैसे जिलों में हजारों की संख्या में डुप्लीकेट मतदाता नाम दर्ज होना न केवल एक तकनीकी त्रुटि है, बल्कि यह चुनावीप्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गहरी चोट है। सुनील सिंह ने कहा कि यदि एक ही व्यक्ति का नाम दो या तीन बार मतदाता सूची में दर्ज है, तो यहलोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही और मतदाता सूची की गंभीरअनियमितता बताया। लोकदल अध्यक्ष ने राज्य चुनाव आयोग और शासन से मांग की कि वे तत्काल विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची को शुद्धकरें, ताकि किसी भी मतदाता का नाम दोहराया न जाए।
राजनीतिक दलों को सत्यापित मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध
उन्होंने यह भी कहा कि जिन ब्लॉकों या इलाकों में डुप्लीकेट नाम पाए गए हैं, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानीचाहिए। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि सभी राजनीतिक दलों को सत्यापित मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराई जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।सुनील सिंह ने कहा, लोकतंत्र की जड़ें पारदर्शिता पर टिकी हैं, और अगर मतदाता सूची ही संदिग्ध हो जाएगी, तो चुनाव निष्पक्ष नहीं रह सकते।