आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र मेंदिल्ली में फ्री शिक्षा और इलाज बंद करने का साफ एलान किया है। उन्होंने भाजपा के दोनों संकल्प पत्रों को खतरनाक और दिल्लीवासियों के हितोंके खिलाफ बताया है।
फ्री शिक्षा और इलाज बंद करने का फैसला
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के पहले संकल्प पत्र में मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने और दूसरे में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा कोसमाप्त करने की योजना की आलोचना की। उनका कहना है कि भाजपा दिल्ली का चुनाव सिर्फ और सिर्फ दिल्लीवासियों को मिलने वाली योजनाओंको समाप्त करने के लिए लड़ रही है। केजरीवाल ने कहा- भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में साफ कहा है, कि दिल्ली में 18 लाख बच्चों को मिल रहीमुफ्त शिक्षा बंद कर दी जाएगी। ये लोग मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर देंगे, जिससे दिल्ली में लोग फ्री में इलाज नहीं कर सकेंगे।
भाजपा के खतरनाक मंसूबे
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को बहुत खतरनाक करार दिया और कहा कि यह दिल्लीवासियों की खुशहाली को संकट में डालने काइरादा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने अपनी असली मंशा को ईमानदारी से सामने लाया है, जिससे अब दिल्लीवासियों को पूरी स्थिति समझ मेंआ गई है। भाजपा का संकल्प पत्र दिल्ली के लोगों के लिए खतरनाक है। ये लोग दिल्ली की शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य योजनाओं को बंद करने काइरादा रखते हैं। अगर ये लोग सत्ता में आए तो दिल्ली में रहना मुश्किल हो जाएगा।
भाजपा के चुनावी वादो का असर
केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों को झूठा और दिल से दिल्लीवासियों के हितों के खिलाफ बताया। उनका कहना है कि भाजपाका मुख्य उद्देश्य फ्री शिक्षा, मुफ्त इलाज, और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को खत्म करना है, जो दिल्ली में आम लोगों को मिल रही हैं। मुझेखुशी है कि भाजपा ने अपनी मंशा अब ईमानदारी से कबूल कर ली है। अब दिल्लीवासियों को यह समझना होगा कि अगर इन लोगों को वोट दियातो यह दिल्ली की जनकल्याण योजनाओं को खत्म कर देंगे।
गलत बटन न दबाएं
केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे आगामी चुनाव में सावधानी से वोट करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने सेदिल्लीवासियों का जीवन मुश्किल हो जाएगा, और उन्हें हर महीने अतिरिक्त खर्च झेलना पड़ेगा। गलत बटन मत दबा देना, नहीं तो यह दिल्ली में रहनामुश्किल कर देंगे ।