
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, किसानों को वोट लेने के लिए गुमराह किया। उनको झूठा आश्वासनदिया। उनसे गया कि आपकी आय दोगुनी हो जाएगी। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। आज महंगाई चरम पर हैं। डीजल, पेट्रोल और बिजली का बिल कहांपहुंच गया। आजकल घर बनाना महंगा, सारा सामान महंगा। रुपया तो इन्होंने नोटबंदी से एकत्रित कर लिया है। अब ये इनकी नजर सोने पर है। मुझेलगता है भाजपा सोना एकत्रित कर रही है। तभी तो महंगा हो रहा है। आखिर कहां जा रहा है सोना फिर? आज गरीब आदमी सोने की छोटी की चीजभी बेटी को शादी में नहीं दे पा रहा है। क्योंकि इतना महंगा जो हो गया है। पीडीए का एक वोट न कट जाए। बेईमानी न हो इसके लिए संघर्ष कियाजाएगा। बिहार में जंगल राज है। आजम ने कहा तो क्या गलत है। अधिकारी मिलकर जमीनों पर कब्जा करा रहे हैं। सरकार का सूचना तंत्र काफीकमजोर है। इसीलिए तो घुसपैठिये आ रहे हैं। लखनऊ में सपा कार्यालय से अखिलेश यादव से प्रेसवार्ता की। इस दौरान भाजपा पर नोटबंदी में पैसेजुटाने और अब सोना एकत्रित करने का आरोप लगाया है.
इमोशन पर सरकार चला रहे
अखिलेश यादव ने कहा, बिहार जा रही 35 हजार लीटर शाराब पकड़ी है। कफ सिरफ की गड़बड़ी में भाजपा के लोग शामिल हैं। 2022 के चुनाव मेंहोने डाटा और आटा फ्री में देने का वादा किया था। हर युवा को मुफ्त मोबाइल देने का वादा किया था। लेकिन, जनता ने स्वीकार नहीं किया। अच्छीबात है कि मुख्यमंत्री जापान और सिंगापुर जा रहे हैं। वहां से क्यूटो जाएं। ये इमोशन पर सरकार चला रहे हैं। हम लोगों का सपना है की राष्ट्रीय पार्टीबने। इसके लिए 2029 तक इंतजार करना होगा। अस्पताल खोल दिए इलाज की सुविधा नहीं। कैंसर का इलाज नहीं है। ये प्राइवेट अस्पताल काउद्घाटन करके खुश होते है। एसआइआर में आधार न मानने पर कोर्ट जाएंगे।