प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार, 22 जनवरी को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में योगी सरकार के सभी 54 मंत्रियों कोबुलाया गया है। बैठक में प्रदेश को कई महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।
मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे सीएम
बैठक के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम की पावन धारा में डुबकी भी लगाएंगे। यह परंपरा 2019 केकुम्भ मेले में भी देखी गई थी, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम में स्नान करने गए थे। उस समय अखाड़ा परिषद केअध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु संत भी संगम में स्नान करने पहुंचे थे।
यूपी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया
महाकुंभ के इस विशेष मौके पर होने वाली बैठक में यूपी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है। बैठक का आयोजन अरैल स्थित त्रिवेणीसंकुल में दोपहर 12 बजे होगा। संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसलिए बैठक का स्थान मेला प्राधिकरण के सभागारसे बदलकर अरैल तय किया गया है।
बैठक के स्थान को लेकर ध्यान रखा गया हर पहलू
पहले इस बैठक का आयोजन मेला प्राधिकरण के सभागार में किया जाना था, लेकिन सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानबदलने का निर्णय लिया गया। यदि बैठक मेला प्राधिकरण के सभागार में होती, तो वीआईपी सुरक्षा के कारण श्रद्धालुओं को असुविधा हो सकतीथी।
सभी मंत्री करेंगे पूजा-अर्चना
बैठक के बाद, सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे, जहां वे विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद, वे त्रिवेणी संगममें आस्था की डुबकी लगाएंगे।
बैठक में शामिल मंत्री
बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंदगोपाल नंदी, अनिल राजभर सहित कुल 54 मंत्रीशामिल होंगे।