
बीबीडी यूनिवर्सिटी का आयोजित दीक्षांत समारोह न सिर्फ ज्ञान का उत्सव बना, बल्कि युवा ऊर्जा, नवाचार और नई संभावनाओं का प्रतीक भी साबितहुआ। समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, चांसलरअलका दास गुप्ता, प्रो चांसलर विराज सागर दास, बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप की वाइस प्रेसिडेंट सोनाक्षी दास और देवांशी दास, विधायक अदिति सिंहऔर योगेश शुक्ला की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
सफलता की दहलीज़ पर खड़े 5746 छात्र–छात्राओं का सम्मान
दीक्षांत समारोह में कुल 5746 छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की गईं। इनमें 89 मेधावियों को स्वर्ण पदक और दो छात्रों को कुलाधिपति पदक सेसम्मानित किया गया। हजारों की संख्या में मौजूद अभिभावकों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण ऊर्जा ने आयोजन को यादगार बना दिया। समारोह केदौरान मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को पदक और डिग्रियाँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि बीबीडी यूनिवर्सिटी सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं केसपनों को पंख देने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने बीबीडी की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ खेल सुविधाओं, स्टेडियम और बैडमिंटन एकेडमी की भीसराहना की।
समस्याएँ नहीं, समाधान बनें सीएम योगी का प्रेरक संदेश
अपने एक घंटे से अधिक चले प्रेरक संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण और निरंतर सीखने की प्रेरणादी। उन्होंने कहा कि जो लोग केवल समस्याओं को गिनाते रहते हैं, वे आगे नहीं बढ़ पाते। सफलता उन्हीं को मिलती है जो समाधान खोजने की हिम्मतरखते हैं। सीएम ने जोर देकर कहा कि टेक्नोलॉजी नौकरियाँ कम नहीं करती, बल्कि नए अवसर प्रदान करती है। इसलिए एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन औरउभरती तकनीकों को अपनाने का सही समय अब है। उन्होंने बीबीडी को उभरती तकनीकों का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में नए प्रयास करने कीसलाह दी।
महान विभूतियों को नमन और बीबीडी की विरासत का सम्मान
सीएम ने विश्वविद्यालय के नाम से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास को नमन किया। उन्होंने संस्थापक डॉ. अखिलेश दास गुप्ता के योगदान को याद करते हुए कहा कि यूपी की आज की विकास यात्रा में इन महान व्यक्तियों की सोच और संकल्प की झलकस्पष्ट दिखाई देती है।
मोदी सरकार की नीतियों से बदला भारत का भविष्य
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में आए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि खेलो इंडिया, फिट इंडिया, डिजिटलइंडिया, डीबीटी और नई शिक्षा नीति ने देश को नई दिशा दी है। डिजिटल भुगतान और पारदर्शी प्रणाली ने भ्रष्टाचार पर गहरा प्रहार किया है। उन्होंनेबताया कि यूपी ने कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार कर देश के निवेशकों की पहली पसंद बनने का गौरव हासिल किया है।
बीबीडी बन रहा है भविष्य की शिक्षा का केंद्र विराज सागर दास का संबोधन
बीबीडी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर विराज सागर दास ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का मनोबल बढ़ाने वाले ऐसे अवसरछात्रों के लिए जीवनभर प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने बताया कि बीबीडी देश-विदेश की संस्थाओं के साथ लगातार नए सहयोग कर रहा है, ताकि छात्रों कोशिक्षा के साथ रोजगार और नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने गर्व से कहा कि बीबीडी के लखनऊ और दिल्ली कैंपस में करीब 30 हजार छात्र पढ़ रहे हैं, जबकि दुनिया भर में डेढ़ लाख से अधिक पूर्व छात्रबीबीडी का नाम रोशन कर रहे हैं।
समारोह बना युवा उपलब्धियों का पर्व
इस दीक्षांत समारोह ने न केवल छात्रों की सफलता को सम्मानित किया, बल्कि उन्हें भविष्य की बड़ी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित भी किया। मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ का प्रेरक संदेश, विश्वविद्यालय का गौरवशाली इतिहास और मेधावियों का सम्मान—इन सबने इस आयोजन को एक ऐतिहासिकऔर प्रेरणादायी अवसर बना दिया।