दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसचुनावी माहौल में भाजपा, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में, कांग्रेस नेता अजय माकन ने आमआदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माकन ने उन्हें ‘फर्जीवाल’ करार देते हुए कहा कि उन पर भ्रष्टाचार के गंभीरआरोप हैं।
अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप
अजय माकन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केजरीवाल ने अपनी पार्टी शुरू की थी ताकि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सकें, लेकिन अब उन्हीं केखिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। माकन ने बताया कि वर्तमान में सीएजी की 14 रिपोर्ट हैं, जिनमें अरविंद केजरीवाल की सरकार परभ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेक्टर में 382 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इस संदर्भ में माकन ने इंदिरा गांधीअस्पताल में 314 करोड़ रुपये और बुराड़ी अस्पताल में 41 करोड़ रुपये के फालतू खर्च का भी जिक्र किया।
संदीप दीक्षित ने पंजाब पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाबपुलिस की गाड़ियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। दीक्षित ने कहा, “आप (AAP) ने चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब पुलिस की गाड़ियों का इस्तेमालकिया है, जो गलत है। मैंने इसकी शिकायत की थी और बार-बार इस मामले की जांच की मांग की है।”
केजरीवाल ने भाजपा पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया
इस बीच, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंनेप्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा पूरे दिल्ली में हिंसा फैला रही है और इसका असर उनकी खुद की विधानसभा में भी देखने को मिल रहा है।