आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा द्वारा गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में पंजाब की गाड़ियों में घूम रहे लोगों को सुरक्षा के लिए खतराबताए जाने पर तीखा पलटवार किया है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बयान को पंजाबियों का अपमान बताया और भाजपा सेमाफी की मांग की।
केजरीवाल ने कहा, “क्या सारे पंजाबी आतंकवादी हैं? क्या सारे पंजाबी देशद्रोही हैं?” उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाबी समुदाय ने देश की स्वतंत्रताके लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी, और आज भाजपा उनके योगदान पर सवाल उठा रही है। दिल्ली में लाखों पंजाबी परिवारों ने देश के लिएअनगिनत कुर्बानियां दी हैं और वे अब भाजपा की आलोचना का सामना कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग की और कहाकि भाजपा को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।
संजय सिंह का आरोप: भाजपा पंजाबी समाज के साथ अन्याय कर रही है
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी भाजपा के इस बयान को गलत और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपापंजाबियों को आतंकवादी कहकर उनका अपमान कर रही है, जबकि वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के वंशज हैं, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिएअपनी जान दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता बांग्लादेशी घुसपैठियों से नहीं डरते, लेकिन अपनी ही जड़ों से जुड़ी पंजाब की गाड़ियों कोखतरे का कारण मानते हैं।
संजय सिंह ने कहा, “यह बयान पंजाबियों और सिखों की शहादत और देशभक्ति का अपमान है। भाजपा को इन लोगों से माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने 5 फरवरी को भाजपा के खिलाफ दिल्ली के पंजाबियों और सिखों के वोट की ताकत से जवाब देने का आह्वान किया।
दिल्ली में भाजपा की गुंडागर्दी का आरोप
संजय सिंह ने दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान करने की घटनाओं पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंनेआरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में चुनाव प्रचार करने वाले AAP कार्यकर्ताओं को थाने में बंद कर देती है और उनके साथ मारपीट करती है। उनकाकहना था कि दिल्ली देश की राजधानी है, और यहां सभी राज्यों की गाड़ियों का आना-जाना सामान्य है, इसलिए इसे मुद्दा बनाना गलत है।
संजय सिंह ने भाजपा से पूछा, “क्या भाजपा ने दिल्ली को गुलाम बना लिया है?” उन्होंने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने की मांग की और कहा किभाजपा की गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।