Skip to main content

NEWS अब तक

बिहार विधान सभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार हुई। हालांकि इस अप्रत्याशित हार के बाद तेजस्वी यादव न तो प्रत्यक्ष में मीडिया के सामनेआए और न ही उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से इस हार की समीक्षा बैठक की। यह अलग बात है कि सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं से उन्होंने थोड़ी बहुत सीख जरुर ली। उसी का नतीजा है कि अब राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार और अन्य राज्यों के 32 गायकों को लीगल नोटिस भेजा है और साथ में चेतावनी भी दी है। राजद ने बिहार और बिहार के बाहर के 32 गायकों को लीगल नोटिस भेजा है। उन्हें इसका जल्द से जल्द जवाब देने कीमांग की है। नोटिस के अनुसार अगर समय पर उनका जवाब नहीं आया तब राजद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगी।

तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम लेकर गाना गाया
बिहार और अन्य राज्यों के 32 गायकों को लीगल नोटिस भेजे जाने की जानकारी राजद के सोशल मीडिया पर दी गई है, जिसमें यह बताया गया है किबिना इजाज़त राष्ट्रीय जनता दल या राष्ट्रीय जनता दल के किसी भी नेताओं का नाम मेंशन करके कोई भी गायक या एक्टर गाना गाया या एक्टिंग कीतो राजद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाएगी। उनके अनुसार अब पार्टी वैसे गायकों के खिलाफ डिफेमेशन का केस भी करेगी। लीगल नोटिस मेंइस बात का जिक्र किया गया है कि आज से पूर्व जितने भी गायक राष्ट्रीय जनता दल, लालू प्रसाद यादव या तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम लेकर गानागाया है उन सभी गायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं जो इसका ज़वाब नहीं देंगे उनके खिलाफ राष्ट्रीय जनता दलमानहानि का मुकदमा करेगी। साथ ही राजद के झंडे को किसी भी तरह के गाने बनाने या रिल्स बनाने में उपयोग करने पर भी राजद मानहानि कामुकदमा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *