
प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप
कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लगातार हो रही मौतों को बेहद गंभीर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ताको सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी का कहना है कि एसआईआर जिस तेज़ी और दबाव में करवाई जा रही है, उसने देशभर के बीएलओ कोजानलेवा परिस्थितियों में धकेल दिया है।
ये हादसे नहीं, दिनदहाड़े हत्याएं हैं
सुप्रिया श्रीनेत ने बताया कि पिछले 20 दिनों में 26 बीएलओ की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य प्रशासनिक गलती नहीं, बल्किएक ऐसा माहौल है जहाँ बीएलओ पर इतना दबाव बनाया जा रहा है कि वे हताशा में अपनी जान देने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने गोंडा के बीएलओविपिन यादव का उदाहरण दिया, जिनके परिवार ने आरोप लगाया कि उन पर ओबीसी वोटरों के नाम काटने का दबाव था।
एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल 20 साल की सरकार में 93% स्ट्राइक रेट कैसे?
कांग्रेस ने चुनावी आंकड़ों पर भी सवाल उठाए। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि किसी राज्य में 20 साल सरकार चलाने के बाद 93 प्रतिशत स्ट्राइक रेटआना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक समझ रहा है कि एसआईआर के नाम पर वोटों में गड़बड़ी की जा रही है। महाराष्ट्र के स्थानीयनिकाय चुनावों में सामने आए उदाहरणों को भी उन्होंने गंभीर बताया जहाँ कोचिंग सेंटरों में सैकड़ों लोग पंजीकृत दिखाए गए, जबकि वहां कोई रहताही नहीं, और हजारों वोटरों के पते गायब मिले।
चीन का दावा और प्रधानमंत्री की चुप्पी
सुप्रिया श्रीनेत ने चीन के अरुणाचल प्रदेश पर लगातार दावों का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि जब देश को बाहरी खतरा महसूस हो रहा है, तबप्रधानमंत्री की चुप्पी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, चीन की आक्रामकता और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर लोग सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान भटकाने में जुटी है।
लोकेशन विवाद BJP का बनाया हुआ फर्जी मुद्दा
BJP द्वारा X (पूर्व ट्विटर) पर कुछ अकाउंट्स की लोकेशन को लेकर उठाए गए सवालों को भी सुप्रिया श्रीनेत ने फर्जी मुद्दा बताया। उन्होंने X कंपनीके आधिकारिक बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि लोकेशन कई तकनीकी कारणों से गलत दिख सकती है और यह डेटा सटीक नहींहोता। उन्होंने यह भी कहा कि BJP यह बताने से बच रही है कि उसके अपनी पार्टी के कई आधिकारिक अकाउंट विदेशों से क्यों दिखाई देते हैं, जबकि कांग्रेस के हैंडल्स पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
देश को खतरा कांग्रेस से नहीं, BJP से है
वक्तव्य के अंत में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आज लोकतंत्र के सामने जो असली संकट है, वह भाजपा सरकार की नीतियों और उसके तरीके से पैदाहुआ है। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस से नहीं बल्कि BJP की उन हरकतों से खतरा है, जो युवाओं का भविष्य नष्ट कर रही हैं और जनता के वोट देनेके अधिकार को कमजोर कर रही हैं।
जवाबदेही से भाग नहीं सकती सरकार
26 बीएलओ की मौत आज पूरे देश में चिंता का विषय है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिकअधिकारों पर हमला है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार चाहे जितना ध्यान भटकाने की कोशिश करे, लेकिन देश इन मौतों, एसआईआर की प्रक्रियाऔर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर ठोस जवाब चाहता है।