
शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के ठाणे में आवारा जानवरों के अंगो को निकालने वाला रैकेट संचालित हो रहा है। उन्होंनेइसकी जांच की मांग की। शुक्रवार को ठाणे नगर निगम के एक कार्यक्रम में म्हास्के ने इस अवैध गतिविधि पर चिंता जाहिर की। ठाणे सांसद ने दावाकिया कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक गैंग शहर में आवारा कुत्तों और बिल्लियों को पकड़ता है, और स्थानीय पालतू जानवरों के सेंटर और डॉक्टरोंकी मदद से उनके अंग निकाल लेता है। उन्होंने कहा, ‘कुछ निजी अस्पताल हैं जिनके जरिए कुछ लोग ठाणे आते हैं और आवारा जानवरों को ले जातेहैं। उन्हें पड़ोसी मुंबई के देवनार में पांच से 10 दिनों के लिए रखा जाता है, और फिर उनके अंग गैर-कानूनी तरीके से निकाल लिए जाते हैं।’ उन्होंनेस्वास्थ्य और वेटेरिनरी विभाग को इस घटना के बारे में अलर्ट किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को इस रैकेट की जांच करने और शहर मेंआवारा जानवरों की सुरक्षा पक्का करने का निर्देश दिया.
नगर निगम को निर्देशित किया
शिवसेना सांसद ने ये भी कहा कि उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया है अतिरिक्त कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ को नियुक्त कर जानवरों की नसबंदी औरवैक्सीनेशन के काम को पूरा किया जाए। म्हस्के ने ये भी कहा कि पालतू जानवरों और बिल्लियों के पंजीकरण के लिए सॉफ्टवेयर भी लॉन्च कियागया है, जिससे जानवरों की सेहत, वैक्सीनेशन आदि का डिजिटल डाटा रखना आसान होगा। सांसद ने कहा कि, ‘कुछ निजी अस्पताल हैं जिनके जरिएकुछ लोग ठाणे आते हैं और आवारा जानवरों को ले जाते हैं। उन्हें पड़ोसी मुंबई के देवनार में पांच से 10 दिनों के लिए रखा जाता है, और फिर उनकेअंग गैर-कानूनी तरीके से निकाल लिए जाते हैं।’