
सरिता साहनी
04 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
हरि नगर विधानसभा में सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायज़ा
दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने हरि नगर विधानसभा के वार्ड संख्या 99 में कई महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा कर कूड़ा प्रबंधन औरस्वच्छता व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने FCTS प्वाइंट, सब्ज़ी मंडी के पास, नांगल राया, मंगल पांडे मार्ग, माया एन्क्लेव केसामने, पीली कोठी और JJ क्लस्टर जैसे गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स की वास्तविक स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कुछ ढलावपॉइंट्स की हालत चिंताजनक है और वहाँ कॉम्पैक्ट ट्रांसफर स्टेशन जैसे प्रबंधों की आवश्यकता है।
FCTS प्वाइंट पर जर्जर सब स्टेशन को लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सब्ज़ी मंडी के पास स्थित FCTS प्वाइंट पर निरीक्षण के समय मंत्री ने देखा कि कूड़ा घर के बिल्कुल पास BSES का सब स्टेशन बेहद खराबस्थिति में है। यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। इस पर उन्होंने BSES और MCD अधिकारियों को तुरंत सब स्टेशनकी मरम्मत कराने और कूड़ा घर के आसपास गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कूड़ा घर के बाहर कचरा फैलने से रोकने के लिएउसके चारों ओर दीवार बनाई जाए।
रात में कूड़ा फेंकने की समस्या को खत्म करने की तैयारी
मंगल पांडे मार्ग और माया एन्क्लेव के सामने स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि बंद किए जा चुके कूड़ा घर में फिर भी लोग रात के समय कचरा डालदेते हैं। इस जानकारी पर मंत्री ने MCD अधिकारियों को आदेश दिया कि रात में यहाँ सिविल डिफेंस कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि कोई भीव्यक्ति अंधेरे में कचरा न फेंक सके।
पीली कोठी और JJ क्लस्टर में सफाई की कमजोर स्थिति से नाराज़गी
पीली कोठी के पास JJ क्लस्टर में निरीक्षण के दौरान निवासियों ने बताया कि यहाँ नियमित रूप से सफाई नहीं होती। कूड़ा इकट्ठा हो जाता है औरउसके सही प्रबंधन की व्यवस्था भी नहीं है। MCD अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में नौ टिप्पर कचरा उठाने में लगे हैं। इसके बावजूद सफाईठीक से नहीं हो रही थी, जिस पर मंत्री महोदय ने नाराज़गी जताते हुए सभी टिप्परों के नंबर, ड्राइवर के नाम और रूट प्लान तत्काल उपलब्ध कराने कोकहा। उन्होंने साफ कहा कि सफाई कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कीजाएगी।
दिल्ली सरकार का मिशन स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल राजधानी
निरीक्षण के बाद आशीष सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सभी मंत्री और विधायक लगातार दिल्ली के ऐसे इलाकों का दौरा कर रहे हैं जहाँस्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन को मज़बूत करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि हर गार्बेज वल्नरेबल पॉइंटपर ऐसी सुविधाएँ विकसित हों जहाँ कचरा सही तरीके से डाला, इकट्ठा और अलग किया जा सके, ताकि शहर अधिक स्वच्छ और पर्यावरण केअनुकूल बन सके।
नगर निगम और राज्य सरकार में सहयोग की नई संस्कृति
सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार अब टकराव नहीं बल्कि समन्वय और समाधान की नीति पर काम कर रही है। पिछली सरकारों में नगर निगम और राज्यसरकार के बीच खींचतान रहती थी, लेकिन अब दोनों मिलकर दिल्ली की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। शहरी विकास विभाग जरूरत पड़ने परMCD को आर्थिक और तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा, ताकि सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।
10 दिनों बाद दोबारा निरीक्षण का ऐलान
मंत्री ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि अगले 10 दिनों में इन सभी स्थलों पर साफ-सफाई और कूड़ा प्रबंधन की स्थिति में स्पष्ट सुधारदिखना चाहिए।
उन्होंने घोषणा की कि वे 10 दिन बाद इन स्थानों का पुनः निरीक्षण करेंगे। स्थानीय निवासियों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकारयुद्धस्तर पर काम कर रही है और शहर को स्वच्छ, आधुनिक और रहने योग्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।