
सरिता साहनी
13 दिसंबर 2025 ,नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्र देवेन्द्र यादव ने कहा है कि कल दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली कोऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने हर स्तर पर पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के प्रत्येक बूथ से कांग्रेस कार्यकर्ता इस महारैलीमें भाग लेंगे और भाजपा द्वारा की गई वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
हर बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित
देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह महारैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। इसी को ध्यान में रखते हुएदिल्ली के सभी 14 जिलों, 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और बूथ स्तर तक बैठकों का आयोजन किया गया है। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओंको रैली के महत्व से अवगत कराया गया और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई।
देशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर व्यवस्था
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस महारैली में देश के अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके लिए सुबह के नाश्ते, पानी और चाय की व्यवस्था की गई है। जो कार्यकर्ता आज रात दिल्ली पहुंच रहे हैं, उनके लिए रात्रि भोजन का भी विशेष इंतजाम किया गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रयास है कि किसी भी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सेवादल और वालिंटियर्स की अहम भूमिका
देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के साथ-साथ विशेष रूप से वालिंटियर्स की भी नियुक्ति की गई है, जो रैली के दौरान लोगों की सहायताकरेंगे। ये वालिंटियर्स मार्गदर्शन, व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ताकि महारैली शांतिपूर्ण और सफल तरीके सेसंपन्न हो।
महारैली के प्रचार में व्यापक अभियान
दिल्ली कांग्रेस ने महारैली को सफल बनाने के लिए पूरे शहर में व्यापक प्रचार अभियान चलाया है। देवेन्द्र यादव ने बताया कि सोशल मीडिया, होर्डिंग, बैनर और पोस्टर के माध्यम से भाजपा की वोट चोरी को जनता के सामने उजागर किया गया है। हर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्षेत्र में यह प्रचारकार्य किया गया, जिससे रैली का संदेश घर-घर तक पहुंच सके।
वॉयस मैसेज से जनता तक पहुंचा संदेश
उन्होंने बताया कि दिल्ली के लोगों के मोबाइल फोन पर वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को लेकर वॉयस मैसेज भी भेजे गए हैं। इन संदेशों का कांग्रेसकार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और लोग बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।
कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी
देवेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि दिल्ली कांग्रेस की ओर से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां कांग्रेस वालिंटियर्स ने दिन-रात मेहनत करमहारैली के संदेश को बूथ स्तर तक पहुंचाया। कंट्रोल रूम के माध्यम से तैयारियों की लगातार निगरानी की गई और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वयबनाए रखा गया।
राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करने की अपील
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान पहुंचकर वोट चोरी के खिलाफजननायक और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि यह महारैली लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक मजबूत संदेश देगी।
सभी तैयारियां पूरी, स्वागत को तैयार दिल्ली कांग्रेस
देवेन्द्र यादव ने कहा कि रामलीला मैदान में होने वाली महारैली के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। देशभर से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओंके स्वागत के लिए दिल्ली कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और यह महारैली दिल्ली की राजनीति में एक नया संदेश देगी।