
सरिता साहनी
14 दिसंबर 2025 ,नई दिल्ली
रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली हुई। ठंड और घने कोहरे के बावजूद बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंचे। जनताके भारी समर्थन से मैदान पूरी तरह भर गया। इस महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेसमहासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिस्सा लिया और वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।
खरगे बोले वोट चोरी देश से गद्दारी है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज देश में जनता के वोट के अधिकार पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों का वोट छीनागया तो सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और कमजोर वर्ग को होगा। खरगे ने साफ कहा कि भाजपा वोट चोरी करके देश से गद्दारी कर रही है और ऐसेलोगों को सत्ता से हटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा, कांग्रेस की विचारधारा से चलेगा। भाजपा-आरएसएस की विचारधारा सेदेश कमजोर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं और हिंदुत्व के नाम पर गरीबोंको दबाया जा रहा है।
राहुल गांधी का तीखा हमला
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सत्य और असत्य के बीच सीधी लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिएसिर्फ सत्ता मायने रखती है। राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा शक्ति को सत्य से ऊपर मानती है, जबकिभारतीय संस्कृति सत्य और अहिंसा की बात करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्य के रास्ते पर चलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। राहुल गांधीने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग की मदद से वोट चोरी कर रही है ताकि चुनाव जीते जा सकें।
चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्तों के नाम लेते हुए कहा कि वोट चोरी की जा रही है और चुनाव आयोग इस पर चुप है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसाकानून बना दिया है कि चुनाव आयुक्तों पर कोई कार्रवाई न हो सके। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस की सरकार बनने पर यह कानून बदलाजाएगा। उन्होंने हरियाणा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में एक ही फोटो कई बार मिली, एक ही व्यक्ति कई जगह वोटर बना औरबाहर के राज्यों के लोग वोट डालते पाए गए, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया।
वोट चोरी का असर आम जनता पर
राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी का सीधा असर देश की जनता पर पड़ रहा है। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, नोटबंदी, गलत जीएसटी और छोटेव्यापारियों की हालत खराब होना इसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी संविधान पर हमला है, क्योंकि संविधान हर नागरिक को एक वोट काबराबर अधिकार देता है।
प्रियंका गांधी की खुली चुनौती
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनी संस्थाएं आज कमजोर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, मीडिया, संसद और जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। विपक्ष को डराने के लिए नेताओं को जेल में डाला गया और कांग्रेस के बैंकखाते तक फ्रीज कर दिए गए। प्रियंका गांधी ने कहा कि साजिश के तहत लाखों लोगों के वोट काटे गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि देश इन नामों कोयाद रखेगा। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव लड़े, तो वह कभी जीत नहीं पाएगी।
मोदी सरकार पर विफलता का आरोप
प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है, रुपया कमजोर हो रहा है और देश कीसंपत्तियां कुछ चुनिंदा लोगों को दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगारी और पेपर लीक से परेशान हैं, लेकिन संसद में इन मुद्दों पर बात नहींहोती।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
इस महारैली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायकऔर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
जनता का साफ संदेश
महारैली के जरिए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की जनता अब वोट चोरी के खिलाफ खड़ी हो रही है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहीहै।