
सरिता साहनी
15 दिसंबर 2025 ,नई दिल्ली
भारतीय युवा कांग्रेस ने आज जंतर-मंतर पर वोट की चोरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारेके साथ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र औरसंविधान की रक्षा के संकल्प के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
जनादेश की लगातार चोरी का आरोप
इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग मिलकर लगातार जनता केजनादेश की चोरी कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस के सिपाही इस अन्याय को कभी स्वीकार नहीं करेंगे और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा केलिए हर मोर्चे पर डटकर खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब यह लड़ाई और तेज होगी, क्योंकि जनादेश की चोरी सबसे बड़ा देशद्रोह है।
संविधान पर सीधा हमला है वोट चोरी
उदय भानु चिब ने कहा कि वोट की चोरी उस संविधान पर हमला है, जिसे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को दिया था। उन्होंने कहा किआज देश बेरोजगारी और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, क्योंकि नरेंद्र मोदी वोट की चोरी करके सरकार चला रहे हैं। अगर वोट की चोरीन होती, तो जनता उन्हें मिनटों में सत्ता से बाहर कर देती।
राहुल गांधी की भूमिका और लोकतंत्र की लड़ाई
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। आज देश के हर नागरिक के बीच वोट चोरी का मुद्दाचर्चा का विषय बना हुआ है। यह अब सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि आम जनता का सवाल बन चुका है।
चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल
उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मोदी सरकार के इशारे पर वोट की चोरी को अंजाम दे रहा है। उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी का नाम लेते हुए कहा कि ये लोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने इनचुनाव आयुक्तों को बचाने के लिए कानून बदल दिया, ताकि इनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो सके। यह लड़ाई सत्य और असत्य के बीच की लड़ाईहै।
बैलेट पेपर से चुनाव की खुली चुनौती
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेताओं ने भाजपा को खुली चुनौती दी है कि वह एक बार बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव लड़करदिखाए। भाजपा यह जानती है कि वह कभी जीत नहीं पाएगी, इसलिए उसे चुनाव आयोग का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चुनावआयोग के बिना चुनाव नहीं जीत सकते।
लोकतंत्र पर हमला करने वालों को नहीं भूलेंगे
उदय भानु चिब ने कहा कि चुनाव आयोग के इन तीन अधिकारियों के नाम देश की जनता कभी नहीं भूलेगी, क्योंकि ये लोग लोकतंत्र पर सीधा वारकर रहे हैं। यह लड़ाई सत्य और असत्य की है और भारतीय युवा कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि इस लड़ाई में जीत सत्य की ही होगी।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं को रोका गया
इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में जंतर-मंतर पहुंचे, लेकिन दिल्ली पुलिस नेबैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का हौसला कमजोर नहीं पड़ा।
देशभर से नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
इस प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी, कई प्रदेश अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुटहोकर लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव की मांग को मजबूती से उठाया।