उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिल्कीपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) परजमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने सभा के दौरान महाकुंभ, परिवारवाद और सपा के विरोधी रवैये पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनकीसरकार के तहत उत्तर प्रदेश में विकास हो रहा है, जबकि सपा केवल परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति कर रही है।
महाकुंभ का जिक्र, एकता का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा में महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता का उत्साह देखकर उन्हें महाकुंभ की याद आ रही है।उन्होंने बताया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की पूरी कैबिनेट ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई थी और इस अवसर का लाभ पूरी दुनिया से श्रद्धालुओं नेउठाया। उन्होंने कहा, “बीते 10 दिनों में 10 करोड़ लोग महाकुंभ में डुबकी लगाने आए हैं और 45 करोड़ की आबादी इस आयोजन का हिस्सा बनेगी।ये अवसर भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया में सिर्फ भारत और चीन के पास ऐसी आबादी है।”
सीएम योगी ने आगे कहा, “संगम का संदेश साफ है—एकता से ही यह देश अखंड रहेगा।” उन्होंने जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को इसएकता के रास्ते की सबसे बड़ी चुनौती बताया और कहा कि आज की राजनीति में यही दोनों अवरोधक बने हुए हैं।
परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति पर तंज
मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, “जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति आपके विकास के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है। यह वही लोगहैं जिन्होंने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की और जनता के साथ खिलवाड़ किया।” उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का असली चेहरा अब सामने आचुका है, जो सिर्फ अपने हितों को साधने में लगा हुआ है।
सपा के विरोधी रुख पर हमला
योगी आदित्यनाथ ने सपा के रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सपा के अध्यक्ष रोज महाकुंभ और भारत की आस्था के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं।उन्होंने कहा, “यह वही पार्टी है जो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करती है और महाकुंभ के महत्व को नकारती है। जब हमने अयोध्या के एयरपोर्ट कानाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा, तो सपा ने उसका भी विरोध किया।”
सीएम योगी ने सपा के नेताओं के दोगलेपन का जिक्र करते हुए कहा कि वे माफिया के मौत पर आंसू बहाते हैं, जबकि मुईन खान जैसे लोगों को हीरोबना लेते हैं, जो दलित बेटियों की इज्जत से खेलते हैं। उन्होंने कहा, “यह सपा का असली चरित्र है, और हम इसे जनता के सामने उजागर कर रहे हैं।”
सपा के शासन में कानून व्यवस्था का हाल
सीएम योगी ने सपा शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “सपा के समय में हर पर्व पर दंगे होते थे।लोग अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे और गाय-भैंस तक चोरी हो जाते थे। जो माफिया जितना बड़ा होता था, उसे सपा में उतनाबड़ा ओहदा मिलता था।”
उन्होंने यह भी कहा कि आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करना है।
मिल्कीपुर को विकास की दिशा में बढ़ाने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मिल्कीपुर के विकास के लिए भी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर को एक नई दिशा देने के लिए इस इलाके केसपूतों को इस बदलाव का हिस्सा बनाया जाएगा।