
गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जेठाभाई भरवाड़ ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने एक आधिकारिकविज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार भरवाड़ ने अपने व्यस्त शेड्यूल और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए यह कदमउठाया है। उन्होंने गांधीनगर में विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के सरकारी आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल औरराज्य भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा भी मौके पर मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने भरवाड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की मौजूदगी
पंचमहल जिले के शेहरा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे 75 वर्षीय जेठाभाई भरवाड़ को ‘जेठाभाई अहीर’ के नाम से भी जाना जाता है। भाजपा के इसवरिष्ठ नेता को पहली बार सितंबर 2021 में डिप्टी स्पीकर चुना गया था और 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुएउन्हें फिर से इस पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। राजनीति के साथ-साथ सहकारिता क्षेत्र में भी उनका बड़ा प्रभाव माना जाता है, और अब उनके इस्तीफेके बाद विधानसभा के नए डिप्टी स्पीकर के चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जेठाभाई भरवाड़ ने गुरुवार कोअपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंपा, जिसेविधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने स्वीकार कर लिया।