Skip to main content

NEWS अब तक

मुंबई में बीएमसी चुनाव में कुछ ही हफ्तों का समय बचा है और सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। अब शिवसेना यूबीटी ने भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची पर सवाल उठा दिए हैं और कहा है कि पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुंबई में प्रचार की क्या जरूरत है? बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों नेताओं का नाम शामिल है। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के सामने गिड़गिड़ाकर सीटें मांगनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा ‘हम कभी भी भाजपा के सामने नहीं झुके। यह आत्मसम्मान की बात है। हम इसे असली शिवसेना नहीं मानते। क्योंकि हम शिवसेना हैं। ऐसा शिवसेना के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जब भी भाजपा ने ऐसा रुख अपनाया, तो हमने अपने रास्ते अलग कर लिए।’ संजय राउत ने कहा, ‘आज किसी ने कहा कि मुंबई में सिर्फ जय श्री राम का नारा चलेगा। हम मानते हैं कि मुंबई में जय महाराष्ट्र का नारा चलेगा। जय भवानी और जय शिवाजी का नारा चलेगा।’

जय शिवाजी का नारा चलेगा
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने एक बयान में कहा, ‘क्या जरूरत है पीएम मोदी को मुंबई आने की? योगी आदित्यनाथ क्यों आ रहे हैं? क्या यहां के मुख्यमंत्री प्रचार करने में सक्षम नहीं हैं। और राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। यहां आप माहौल खराब करना चाहते हैं।’ शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, ‘ये योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं को लाकर, आप अपनी कमजोरी बता रहे हैं। आपके पास ताकत नहीं हैं। आप हर राज्य के मुख्यमंत्री को लाकर चुनाव लड़ना चाहते हो। हम हमारी ताकत पर चुनाव लड़ेंगे।’

य भवानी और जय शिवाजी का नारा चलेगा
भाजपा और शिवसेना के बीच 227 सीटों वाली बीएमसी के चुनाव के लिए जो सीटों का बंटवारा हुआ है, उसके तहत भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दोनों पार्टियां अपने-अपने कोटे से कुछ सीटें गठबंधन साझेदारों को देंगे। बीएमसी चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के सामने गिड़गिड़ाकर सीटें मांगनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा ‘हम कभी भी भाजपा के सामने नहीं झुके। यह आत्मसम्मान की बात है। हम इसे असली शिवसेना नहीं मानते। क्योंकि हम शिवसेना हैं। ऐसा शिवसेना के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जब भी भाजपा ने ऐसा रुख अपनाया, तो हमने अपने रास्ते अलग कर लिए।’ संजय राउत ने कहा, ‘आज किसी ने कहा कि मुंबई में सिर्फ जय श्री राम का नारा चलेगा। हम मानते हैं कि मुंबई में जय महाराष्ट्र का नारा चलेगा। जय भवानी और जय शिवाजी का नारा चलेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *