सेलेब्स के प्रति फैंस की दीवानगी इस कदर होती है कि उनकी एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं। वहीं पैपराजी भी इन सितारों को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इस वजह से कई मौकों पर सेलेब्स भीड़ का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में ऐसे कई घटनाक्रम सामने आए, जहां सेलेब्स को फैंस और पैपराजी की भीड़ का शिकार होना पड़ा। इसके चलते उन्हें कई बार दिक्कतें भी हुईं। हाल ही में निधि अग्रवाल से लेकर विजय थलापति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। आखिर क्यों सार्वजनिक स्थानों पर सेलेब्स को इन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है? जानिए इस लिस्ट में कौन से सितारे हैं शामिल…
बॉडीगार्ड्स ने निधि को उस बदसलूकी
बीते दिनों हैदराबाद में प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का सॉन्ग लॉन्च इवेंट हुआ। इस दौरान इवेंट से बाहर निकलते वक्त फिल्म की अभिनेत्री निधि अग्रवाल लोगों की भीड़ का शिकार बन गईं। भीड़ इस कदर आउट ऑफ कंट्रोल हो गई कि एक्ट्रेस को वहां से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई लोगों ने एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने का भी प्रयास किया। किसी भी तरह से बॉडीगार्ड्स ने निधि को उस बदसलूकी से बचाते हुए उनकी कार तक पहुंचाया। इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।
श्रीलीला एक बार मॉब का शिकार हो गई
एक दिन पहले यानी 30 दिसंबर को ही तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला भी इसी तरह भीड़ में घिर गईं। तिरुमाला मंदिर से निकलते वक्त श्रीलीला फैंस और पैपराजी की भीड़ में इस कदर फंस गईं कि उन्हें वहां से निकालने के लिए सुरक्षा गार्ड्स को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान श्रीलीला के साथ उनकी दादी भी थीं। अचानक इस तरह फैंस और पैप्स की भीड़ देखकर अभिनेत्री काफी परेशान नजर आईं। श्रीलीला भी भीड़ से अपनी दादी को बचाती हुई दिखीं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ शूटिंग के दौरान भी श्रीलीला एक बार मॉब का शिकार हो गई थीं।
इस तरह के बर्ताव की आलोचना भी
थलापति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में मलेशिया में हुए फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट विजय ने एलान किया कि ये उनकी आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वो सिनेमा से दूरी बनाकर सिर्फ राजनीति पर ध्यान देंगे। इस इवेंट के बाद जब विजय चेन्नई वापस लौटे तब एयरपोर्ट पर इस कदर फैंस का जमावड़ा आ गया कि विजय उसमें फंस गए। हद तो तब हो गई जब धक्का-मुक्की में अभिनेता फिसल कर गिर गए। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन वायरल वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया। कई लोगों ने फैंस और पैप्स के इस तरह के बर्ताव की आलोचना भी की।