NEWS अब तक

गांधी परिवार में बहुत जल्द शहनाइयां बजेंगी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा बुधवार की शाम अपनी महिला मित्र अवीवा बेग से सगाई करेंगे। राजस्थान में सगाई होने की चर्चा है। रेहान ने दोनों परिवारों की सहमति के बाद अवीवा के साथ अपने सात साल के संबंध को शादी के बंधन में बांधने का निर्णय लिया है। अभी बेग परिवार दिल्ली में रहता है। अवीवा बेग प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। उनका सामाजिक कार्यों की ओर रुझान है। वहीं, रेहान अच्छे फोटोग्राफर हैं। रेहान ने अपनी मां से प्रेरित होकर फोटोग्राफी को अपना कॅरिअर बनाया। उनका झुकाव बचपन से यात्रा और प्रकृति की फोटोग्राफी की ओर रहा है। वह अक्सर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

5 साल में कई प्रदर्शनियां भी लगाई
रेहान ने अपनी पहली एकल प्रदर्शनी बीकानेर हाउस में लगाई थी। इसके अलावा कोलकाता में भी उनकी प्रदर्शनी भारत की कहानी प्रदर्शित हो चुकी है। दिसंबर 2022 में उन्होंने इस प्रदर्शनी को आयोजित किया था। रेहान ने दिल्ली, देहरादून और लंदन की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद वह विजुअल आर्टिस्ट के रूप में अपना कॅरिअर आगे बढ़ा रहे हैं। अवीवा राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। मॉडर्न स्कूल से शुरुआती पढ़ाई के बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री ली है। अभी वह फोटोग्राफी के जरिये देश की अनकही कहानियों को कैमरे में कैद करती हैं। वह एक कंपनी भी चलाती हैं, जिसका काम भारत की एजेंसियों, ब्रांड और लोगों के लिए काम करना है। इसमें रोजमर्रा की जिंदगी जीवन के संघर्ष और सामाजिक झंझावातों को रचनात्मकता के साथ पेश करती है। उन्होंने पिछले 5 साल में कई प्रदर्शनियां भी लगाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *