नई दिल्ली: देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्रदिवस की शुभकामनाएं दीं और इसके साथ ही एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
पीएम मोदी का संदेश: संविधान और लोकतंत्र का सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए देशवासियों को बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा, “गणतंत्र दिवस कीढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो।”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा मेंहमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।”
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने किया गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा
इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो शामिल हो रहे हैं। उनके साथ भारतीयगणराज्य की सैन्य क्षमता और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी मिली थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत ने एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य केरूप में अपना संविधान अपनाया। इस दिन को याद करते हुए देश भर में आज गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
संविधान की अहमियत और लोकतंत्र की ताकत
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में संविधान की अहमियत को रेखांकित किया और यह बताया कि संविधान ही वह आधार है, जिस पर भारत कालोकतंत्र, गरिमा और एकता खड़ा है। गणतंत्र दिवस, मोदी के अनुसार, केवल एक राष्ट्रीय उत्सव नहीं बल्कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और संविधानके मूल्यों को बनाए रखने का एक अवसर है।