बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया में 587 करोड़ 80 लाख रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यासकिया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की, जो जिले के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी। इन योजनाओं में पर्यटन, सड़क निर्माण, खेलकूद और शिक्षा से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने की योजनाओं की घोषणा
मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें शामिल हैं:
-पुरण देवी मंदिर और मां कामाख्या मंदिर का विस्तार: पर्यटन विभाग द्वारा इन मंदिरों के आसपास पर्यटकों के आकर्षण को बढ़ाने के लिए विकासकार्य किए जाएंगे।
– भोटहा मोर से 9 किलोमीटर बाईपास निर्माण: इस बाईपास से शहर की ट्रैफिक समस्या कम होगी और यात्रियों को सुविधा होगी।
-अंतरराज्यीय बस टर्मिनल निर्माण: एक नया बस टर्मिनल बनवाकर यात्री सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।
-रंगभूमि मैदान में स्पोर्ट्स कंपलेक्स: यह नया खेल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पूल सहित आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।
– काझा कोठी का विकास: इस स्थल को मिथिलांचल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
पूर्णिया में समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दौरे के दौरान पूर्णिया समाहरणालय में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में बिहार सरकार केविभिन्न विभागों के सचिवों के अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, और लेसी सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बैठक में योजनाओंकी प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से आगामी कार्यों के बारे में जानकारी ली।
कामाख्या मंदिर में पूजा
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान पूर्णिया के भवानीपुर पंचायत के मजरा गांव स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद, उन्होंने जलजीवन हरियाली के तहत बने तालाबों और जीविका के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। यहां तीन दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए गए थे, जो स्थानीयउत्पादों और योजनाओं को प्रदर्शित कर रहे थे।
स्पोर्ट्स कंपलेक्स का शिलान्यास
सीएम नीतीश कुमार ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में स्पोर्ट्स कंपलेक्स का शिलान्यास भी किया। इसमें सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएंहोंगी, जो जिले के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होंगी। यह स्पोर्ट्स कंपलेक्स क्षेत्र के खेल स्तर को ऊंचा करने में मदद करेगा औरयुवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा।