NEWS अब तक

पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो घर में फिसलकर गिर गए थे और उन्हें काफी चोट आई थी। पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया हाउस डॉन ने बताया कि बाजवा अपने घर में फिसल गए थे और काफी चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (सीएमएच) ले जाया गया और बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। पाकिस्तानी सेना के पूर्व अध्यक्ष को अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी चोटें कितनी गहरी हैं इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। वहीं, उनके परिजनों के मुताबिक, वो खतरे से बाहर हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में, पूर्व आर्मी चीफ के रिश्तेदार, नईम घुम्मन ने बताया कि बाजवा नंगे पैर थे जब वह फिसले और उनके सिर में चोट लगी। उन्होंने आगे कहा कि उनके सभी जरूरी टेस्ट किए गए। नतीजे सकारात्मक हैं और फिक्र की कोई बात नहीं है।

लेकिन फिर दोनों में दूरी बढ़ गई
65 साल के बाजवा ने 29 नवंबर, 2016 से 29 नवंबर, 2022 तक पाकिस्तान के 10वें आर्मी चीफ के तौर पर काम किया। 2019 में उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था।
2022 के आखिर में रिटायर होने के बाद से, बाजवा खबरों में कम ही रहे हैं। उन्होंने 10 कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर रहते हुए जनरल स्टाफ ऑफिसर (जीएसओ) के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। बाजवा इंफैंट्री की बलोच रेजिमेंट से है अपने सैन्य करियर के दौरान जनरल बाजवा संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत कांगो में ब्रिगेड कमांडर के रूप में तैनात रहे। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो इन दिनों जेल में हैं, कभी बाजवा के काफी करीबी माने जाते थे। लेकिन फिर दोनों में दूरी बढ़ गई। खान के मुताबिक उन पर लगे कई आरोपों के पीछे जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *