
अमेरिका और इस्राइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुख जताया। उन्होंने इसे हत्या करार दिया। पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भेजे संदेश में कहा, इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या पर मेरी गहरी संवेदना स्वीकार करें। यह मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का खुला उल्लंघन है। इस संदेश को क्रेमलिन ने जारी किया है। पुतिन ने आगे कहा कि रूस में खामेनेई को एक बड़े नेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस और ईरान के संबंधों को मजबूत करने में खामेनेई का अहम योगदान रहा
तनाव को और बढ़ा सकते
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की। इसके बाद ईरान ने नए हमले शुरू किए। वहीं, इस्राइल ने तेहरान पर जवाबी कार्रवाई की।रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिका और इस्राइल के हमलों पर इसके अलावा कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। रूस के वरिष्ठ राजनयिकों ने चेतावनी दी कि अमेरिका और इस्राइल के हमले क्षेत्र को परमाणु संकट के कगार पर ले जा सकते हैं और तनाव को और बढ़ा सकते हैं