NEWS अब तक

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई बड़े देशों से अपील की है कि वे अपनी नौसेना के युद्धपोत भेजकर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को बाधित करने की कोशिश करता है तो अमेरिका उसकी तटरेखा पर सैन्य हमले और तेज करेगा। व्हाइट हाउस ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा की गारंटी के लिए 20 अरब डॉलर तक की बीमा राशि की पेशकश पर भी विचार किया है।

गुजरने वाले जहाजों को खतरा हो सकता
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा- कई देश इस संकट से प्रभावित हैं और वे अमेरिका के साथ मिलकर इस समुद्री मार्ग को खुला और सुरक्षित रखने के लिए अपने युद्धपोत भेजने की तैयारी कर रहे हैं। उनके अनुसार यह रास्ता दुनिया के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इसी रास्ते से बड़ी मात्रा में तेल और व्यापारिक सामान दुनिया भर में जाता है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने पहले ही ईरान की सैन्य क्षमता को लगभग पूरी तरह खत्म कर दिया है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बावजूद ईरान छोटे-मोटे हमले कर सकता है। उनके मुताबिक ईरान कभी भी ड्रोन भेज सकता है, समुद्र में माइन बिछा सकता है या पास से मिसाइल हमला कर सकता है, जिससे इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को खतरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *