उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार तड़के मची भगदड़ ने न केवल श्रद्धालुओं को शारीरिक नुकसान पहुंचाया, बल्कि यह एक दिलदहला देने वाली घटना बन गई। इस घटना पर देश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी इस घटना पर शोकजताया और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
सुनील सिंह ने अपने बयान में कहा, “महाकुंभ में भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौत की खबर भयावह और पीड़ादायक है। यह घटना हृदयविदारक है। मैंईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरीसंवेदनाएं हैं।”
साथ ही, सुनील सिंह ने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, “सरकार सत्ता के घमंड में चूर है और जनता की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही है।भगवान सरकार को सद्बुद्धि दे, ताकि ऐसी घटनाओं से भविष्य में बचा जा सके।”
इस बयान के माध्यम से सुनील सिंह ने न केवल इस दुःखद घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की, बल्कि सरकार के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकरउठाए गए कदमों पर भी सवाल खड़ा किया है। उनका यह बयान तब आया है जब कई नेताओं ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर प्रशासन की विफलता कीओर इशारा किया है।
इस दुखद घटना के बाद, प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है, और यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि घायलश्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।