NEWS अब तक

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आज कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी की कथित “एस्प्रिन फाइल” तथा आपसी नीतिगत फैसलों के साथ-साथ अमेरिका,ईरान और इजरायल जंग के बीच बढ़ते तनाव का खामियाजा आज पूरी दुनिया को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और नीतियों के चलते वैश्विक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता तेजी से बढ़ी है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।
लोकदल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर रणनीति के कारण आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। गैस सिलेंडर की कीमत के साथ किल्लत,और पेट्रोल-डीजल के दामों में आने वाले समय में वृद्धि और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों पर भी महंगाई का गंभीर संकट खड़ा होने वाला है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इन नीतियों में बदलाव नहीं किया गया, तो आने वाले समय में हालात और भयावह हो सकते हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ और बढ़ेगा।
चौधरी सुनील सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की है कि महंगाई पर तत्काल नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही तेल और गैस की व्यवस्था और कीमतों में राहत प्रदान की जाए तथा आम जनता को राहत देने के लिए जनहितकारी नीतियां जल्द लागू की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *