NEWS अब तक

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तरफ से हालिया भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और केंद्र की नीतियों पर दिए बयान के बाद सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया और झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। शाह ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों में किसानों और मछुआरों के हित पूरी तरह सुरक्षित किए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी आरोप लगाया कि वह झूठ फैला रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा की एक रैली में शाह ने कहा कि राहुल गांधी रोजाना झूठ बोलने की नई परंपरा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार-बार दोहराओ। शाह ने कहा कि लेकिन लोग अब आपकी झूठ फैक्टरी को पहचान चुके हैं.

सुरक्षा और समृद्धि को भी जनता के सामने रखा
उन्होंने बताया कि पिछली पांच साल में कांग्रेस ने पुडुचेरी में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का माहौल बनाया था, लेकिन मोदी सरकार ने इसे बदलकर व्यवस्था और विकास की ओर ले जाया है। अब अगले पांच साल में पुडुचेरी को विकसित बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पहले पुडुचेरी के फैसले गांधी परिवार द्वारा दिल्ली से लिए जाते थे, अब यह निर्णय पुडुचेरी में ही लिए जाते हैं। अमित शाह ने पुडुचेरी में एनडीए, भाजपा और नेता रंगास्वामी के प्रति जनता के विश्वास की बात करते हुए कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को 44% वोट मिले थे, लेकिन इस बार गठबंधन 60% वोट पाने का लक्ष्य रखता है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और समृद्धि को भी जनता के सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *