रुस ने बीती रात यूक्रेन पर किया हमला, इससे पहले रुसी कमांडर ने किया था दावा

रूस ने बीती रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, करीब 355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल रूसकी तरफ से कीव और अन्य क्षेत्रों में दागे गए. इस रूसी हमले की जानकारी देते हुए यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बतायाकि रूसी बमबारी में 355 ड्रोन शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि कुछ नागरिक घायल हुए हैं किसी की मौत की तत्काल सूचना नहीं मिली. वहींइससे पहले शनिवार की रात को, यूक्रेनी राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों में रूस के ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले में कम से कम 12 लोग मारेगए और दर्जनों घायल हो गए. यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे युद्ध के दौरान रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया फिलहाल रूसी अधिकारियों की ओरसे इस हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई. इससे पहले रुसी कमांडर ने किया था दावाइससे पहले रूसी सेना के कमांडर ने दावा किया है कि 20 मई को रूस के कुर्स्क क्षेत्र के दौरे के समय यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर ड्रोनहमला किया. उस दौरान राष्ट्रपति पुतिन का हेलीकॉप्टर ही हमले के केंद्र में था रूसी सेना की एयर डिफेंस डिवीजन के कमांडर यूरी दाशकिन ने यहदावा किया है दाशकिन ने रूसी मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए हमने लगातार हवाई सुरक्षा कीलड़ाई लड़ी. यूक्रेन के ड्रोन हमले का निशाना राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर ही था’ कमांडर ने दावा किया कि राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर पर 46 ड्रोन सेहमला किया गया.
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का एक और वीडियो आया सामने, जानें क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें वह लाहौर केअनारकली बाजार में घूमते समय छह एक-47 राइफल से लैस सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई नजर आ रही हैं इसी दौरान स्कॉटलैंड के एक यूट्यूबर कैलममिल भी पाकिस्तान में ही थे सुरक्षाकर्मियों के बीच घिरा देख कैलम ने पूछा कि इतनी सुरक्षा की जरूरत क्यों पड़ी? कैलम मिल का यूट्यूब चैनल’कैलम अब्रोड’ है वह मार्च में पाकिस्तान गए थे। अनारकली बाजार में शूट किए गए उनके वीडियो में कई बंदूकधारी लोग दिख रहे हैं, जिनकी जैकेटपर ‘नो फियर’ लिखा हुआ है उसी वीडियो में ज्योति मल्होत्रा भी दिखती हैं जो खुद भी वीडियो बना रही होती हैं कैलम खुद को स्कॉटिश यूट्यूबरबताते हैं। ज्योति पूछती हैं कि क्या यह उनकी पहली पाकिस्तान यात्रा है कैलम जवाब देते हैं- नहीं, यह पांचवी बार है फिर ज्योति पूछती हैं कि क्यावे भारत भी गए हैं और खुद को भारतीय कहकर पहचान देती हैं . जब कैलम पूछते हैं कि पाकिस्तान की मेहमाननवाजी कैसी लगी, तो ज्योति कहतीहैं- बहुत अच्छी है. कैलम ने दी जानकारीदरअसल जैसे ही वे आगे बढ़ते हैं, कैलम महसूस करते हैं कि बंदूकधारी लोग ज्योति के ही साथ हैं फिर कैलम कहते हैं, ‘यह वही हैं जिनके साथ सारेसुरक्षाकर्मी हैं मुझे समझ नहीं आता इतनी बंदूकों की क्या जरूरत है देखो, छह बंदूकधारी उसके आसपास चल रहे हैं वीडियो में कुछ और लोग भीदिखते हैं जो पर्यटकों जैसे लग रहे हैं और वे भी ज्योति के साथ हैं. इस वीडियो को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब स्कॉटलैंड का यूट्यूबर अकेले घूमरहे थे, तो ज्योति मल्होत्रा के साथ इतनी सुरक्षा क्यों थी? वे कौन लोग थे जो ज्योति के साथ घूम रहे थे? बंदूकधारी वर्दी में नहीं थे. हालांकि, वे सादेकपड़ों में सुरक्षा हो सकते हैं. यह वीडियो शक को और बढ़ा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान में इतना वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों दिया गया. खबरों के मुताबिक, वह वहां हाई-प्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं, जहां वह कथित तौर पर पाकिस्तान के सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मिली. पुलिस का कहना है कि वह भारत लौटने के बाद भी उनके संपर्क में रही. पुलिस अभी ज्योति डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है, ताकि यह पतालगाया जा सके कि उसने पाकिस्तान को क्या जानकारी दी . इसके अलावा, ज्योति की वित्तीय स्थिति भी जांच के दायरे में है पुलिस ने पाया है किउनकी जीवनशैली उनकी आमदनी से मेल नहीं खाती है. वह हमेशा फर्स्ट क्लास में सफर करती थीं, महंगे होटलों में ठहरती थीं और लग्जरी रेस्तरां मेंखाना खाती थीं.
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद बोले भारत चाहता है शांति और सौहार्द, फ्रांस भारत का बेहद भरोसेमंद साथी

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत शांति और सौहार्द चाहता है, लेकिन निर्दोष भारतीयों की कीमत पर नहीं और जहां तक बर्बर राज्यप्रायोजित आतंकवाद का सवाल है, दुनिया को एक स्वर में बोलना चाहिए. यह बात उन्होंने पेरिस में अपने नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के छहदेशों के यूरोप दौरे की शुरुआत के अवसर पर कही है. बता दें कि, ये नौ सदस्यीय दल फ्रांस में अपनी यात्रा के पहले चरण में सीनेट और नेशनलअसेंबली के सदस्यों, थिंक टैंक और प्रवासी भारतीयों के एक समूह से मुलाकात करेगा. विदेश मामलों के क्षेत्र में फ्रांसीसी सांसदों के साथ भी बैठकेंनिर्धारित हैं, क्योंकि प्रतिनिधिमंडल पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमलों के मद्देनजर आतंकवाद पर भारत के शून्य-सहिष्णुता के रुख कोदोहराएगा. इन बैठकों से पहले रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘हमारा पूरा ध्यान बहुत स्पष्ट है भारत शांति और सौहार्द चाहता है, लेकिन हमारे निर्दोषभारतीयों के जीवन की कीमत पर नहीं. आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है, एक वैश्विक कैंसर है. फ्रांस भारत का बेहद भरोसेमंद साथीइस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. जे. अकबर ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का अगुआ बन चुकाहै. जब यह आतंकवाद परमाणु हथियारों से लैस सैन्य राष्ट्र से आता है, तब यह पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा बन जाता है. वहीं पूर्व उप राष्ट्रीयसुरक्षा सलाहकार पंकज सरन ने भारत-फ्रांस के मजबूत रिश्तों की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा, रक्षा और खुफिया जानकारी के क्षेत्र में फ्रांस भारतका बेहद भरोसेमंद साथी है. इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) सहित कई दलों के नेता शामिल हैं. जिसमें दग्गुबातीपुरंदेश्वरी, प्रियंका चतुर्वेदी, गुलाम अली खताना, डॉ. अमर सिंह, सामिक भट्टाचार्य, एम. थम्बीदुरई, एम. जे. अकबर (पूर्व मंत्री), पंकज सरन (पूर्वडिप्टी NSA).फ्रांस के बाद यह दल ब्रिटेन, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क का दौरा करेगा. यह भारत की कूटनीतिक पहल का हिस्सा हैजिसके तहत सात अलग-अलग दल 33 देशों की राजधानियों में जाकर पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क और भारत की कड़ी नीति को उजागर करेंगे.
तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उठा सियासी तूफान नहीं ले रहा थमने का नाम, लालू यादव परिवार एक बार फिर सेमुश्किलों में फंसता आ रहा नजर

तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है लालू परिवार एक बार फिर से मुश्किलों मेंफंसता नजर आ रहा है तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि ये सब चुनाव को लेकर ड्रामा कियाजा रहा है. लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा कि मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? मुझे क्योंपीटा गया? अब अचानक उनमें सामाजिक जागृति आ गई है. वे सब एक हैं वे अलग नहीं हुए हैं… चुनाव नजदीक हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदमउठाया और यह ड्रामा किया जा रहा है. ऐश्वर्या राय ने कहा कि सबको पता है कि क्या हुआ. अगर उन्हें (लालू प्रसाद यादव के परिवार को) सब पताथा तो उन्होंने मुझसे उसकी शादी क्यों करवाई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? मुझे अपने तलाक की जानकारी मीडिया से मिली. मुझे जो भीजानकारी मिली, वह सब मीडिया के जरिए मिली… मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है… उनसे पूछिए, मेरी जिंदगी बर्बाद करने की क्या जरूरत थी? जब मुझे पीटा गया, तब उनका सामाजिक न्याय कहां था? ऐश्वर्या ने कहा कि वे हर चीज का दोष मुझ पर मढ़ते हैं. सामने आई एक नई बातअब जब यह बात सामने आ गई है, तो उसका 12 साल से अफेयर चल रहा है और महिला को दोषी ठहराना सबसे आसान है. मुझे कब न्यायमिलेगा? मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 वर्षों के लिएनिष्कासित करने की घोषणा की थी. तेज प्रताप की अनुष्का यादव के साथ एक निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह सख्त कदमउठाया था. लालू यादव ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिकसंघर्ष को कमजोर करती है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं. अतः मैंउसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से उसकी किसी भी प्रकार की भूमिका न पार्टी में होगी, न परिवार में उन्होंने कहा कि तेज प्रताप अब अपनेजीवन के निर्णय स्वयं लें और उनसे संबंध रखने वाले लोग भी स्वविवेक से सोच-समझकर कदम उठाएं. लालू ने यह स्पष्ट किया कि वह सदैव लोकलाज और नैतिक मूल्यों के पक्षधर रहे हैं और राजद की परंपरा भी यही रही है. पार्टी में इस निर्णय के बाद हलचल तेज हो गई है. राजद के भीतर तेजप्रताप की हालिया गतिविधियों को लेकर असंतोष पहले से ही था, जिसे अब सार्वजनिक रूप दे दिया गया है. हालांकि लालू यादव के इस कड़े कदमको आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की छवि को सुधारने की कोशिश माना जा रहा है.
मिगसन अल्टिमो सोसायटी के बिल्डर पर नहीं हुआ एक्शन, स्थानीय लोगो ने पुलिस पर लगाए मिलीभगत के आरोप, हादसे में 2 लोगों की हुई थी मौत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चार दिन पहले हुए दर्दनाक हादसे में 1 मासूम और एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। बता दें कि ग्रेटर नोएडा कीओमीक्रॉन-3 सेक्टर की मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में बुधवार रात तेज़ आंधी आई थी जिसके कारण एक टावर की छत से लोहे और टिन की भारीग्रिल गिरी,जिसमें एक महिला और उसके दो वर्षीय नाती की मौत हो गई थी। वहीं बता दें कि इस भयावक हादसे ने हादसा सोसाइटी के सुरक्षाइंतजामों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसके बाद सोसाइटी के लोगों में आक्रोश का माहौल बन हुआ था।शोक में बदला गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोगघटना के बाद पीड़ित परिवार और सोसाइटी के लोगों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में निवासी, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, क्लब हाउस से मार्च करते हुए 130 मीटर रोड तक पहुंचे और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। “बिल्डर हाय-हाय” और “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारों से इलाका गूंज उठा। बिल्डर पर अब तक नहीं हुआ एक्शनइस घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने बिल्डर पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों परही लाठीचार्ज कर दिया। इतना ही नहीं, सोसाइटी के बिल्डर पर इससे से पहले भी GST घोटाले में लिप्त होने के कड़े आरोप लगे थे, जिसके बाद भीनोएडा प्रशासन ने अभी तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की है। इस हादसे से प्रतीत होता है कि इंसानों की जान कितनी सस्ती हो गई है। बिल्डर की लापरवाही बना मौत का कारणनिवासियों का कहना है कि छत पर लगी भारी ग्रिल को बिना सुरक्षा उपायों के एक शॉफ्ट के ऊपर अस्थायी रूप से रखा गया था। जब आंधी आई, तो वह ग्रिल नीचे गिर गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक बिल्डर केखिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन में हुई झड़प, कई घायलप्रदर्शन को नियंत्रित करने पहुंचे पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब लोग नहीं माने, तो बल प्रयोग किया गया। इससे कई लोगों को चोटें भी आईं। इस झड़प के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए। लगभग तीन घंटे चले विरोध केबाद, अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर लोग शांत हुए।
Congress Slams BJP Over ‘Insults’ to Armed Forces, Demands PM Modi’s Apology

The Congress party has called on Prime Minister Narendra Modi and the BJP president to apologize for repeated derogatory remarks made by BJP leaders targeting the armed forces, martyrs, and their families. The party accused the BJP of deliberately sidelining the role of defence personnel while trying to attribute the entire success of Operation Sindoor […]
शहीदों का अपमान मत करो, ऑपरेशन सिंदूर पर सस्ती राजनीति बंद करो” अल्का लांबा

कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता ऑपरेशन सिंदूर का सारा क्रेडिट सिर्फप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने की होड़ में लगे हैं और इस चक्कर में शहीदों और उनकी विधवाओं का अपमान कर रहे हैं। शहीदों की पत्नी पर आपत्तिजनक बयानहरियाणा से बीजेपी सांसद रामचंद्र जागड़ा के बयान को लेकर अल्का ने कहा कि उन्होंने एक शहीद की पत्नी के बारे में कहा कि “उनमें जोश, जज्बाऔर दिल नहीं था”। यह बहुत ही बेइज्जती भरी और अमानवीय बात है।मंत्री विजय शाह का विवादित बयानमध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कहा कि “मोदी जी आतंकियों को नंगा नहीं कर सकते थे, इसलिए उनकी बहन को भेजा गया”। अल्का लांबा ने इसेबहादुर महिला अफसरों का अपमान बताया और कहा कि इससे देश की बेटियों का अपमान हुआ है। रेल टिकट पर प्रचारउन्होंने कहा कि रेल टिकटों पर अगर सेना के जवानों या बहादुर बेटियों की फोटो होती, तो हम स्वागत करते। लेकिन सिर्फ पीएम की फोटो लगाकरशहीदों की कुर्बानी पर प्रचार करना ठीक नहीं। नेवी अफसर की विधवा को ट्रोल किया गयाएक युवा विधवा ने जब सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी तो उसे ट्रोल किया गया, उसके फोन नंबर तक वायरल कर दिए गए। लेकिन सरकार चुपरही। धर्म पूछ कर हमला और राजनीति?अल्का लांबा ने कहा कि जब पहलगाम में आतंकी धर्म पूछ कर गोली मारते हैं, तो ऐसे वक्त में सरकार को धर्म से ऊपर उठकर काम करना चाहिए, नकि राजनीति। अल्का लांबा ने कहा,“देश की सेना, शहीद और उनकी विधवाएं हमारा गर्व हैं। उन पर राजनीति करना बंद कीजिए। देश सेवा प्रचार नहीं, सम्मान मांगती है।”
असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को बताया एक नाकाम मुल्क, पहलगाम हमले को याद करते हुए आतंकवाद की मानवीय कीमत पर दिया जोर

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बहरीन में प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत के दौरानपाकिस्तान को एक नाकाम मुल्क बताया. ओवैसी ने कहा ‘हमारी सरकार ने हमें यहां इसलिए भेजा है. ताकि दुनिया को पता चले कि भारत पिछलेकई सालों से किस खतरे का सामना कर रहा है. दुर्भाग्य से हमने कई निर्दोष लोगों की जान गंवाई है यह समस्या पाकिस्तान से ही पैदा हुई है औरहमेशा ही होती है जब तक पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को बढ़ावा देना सहायता देना और प्रायोजित करना बंद नहीं करता तब तक यह समस्यादूर नहीं होगी.उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने हर भारतीय की जान की रक्षा के लिए सभी कदम उठाए हैं. इस सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है किअगली बार अगर पाकिस्तान ऐसा दुस्साहस करेगा तो यह पलटवार उनकी उम्मीद से परे होगा. ओवैसी ने कहा कि भारत ने उकसावे के बावजूद बार-बार अधिकतम संयम बरता है. त्रासदी पर करें विचारपहलगाम हमले को याद करते हुए उन्होंने आतंकवाद की मानवीय कीमत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कृपया इस नरसंहार की मानवीय त्रासदी परविचार करें. छह दिन पहले शादी करने वाली एक महिला सातवें दिन विधवा हो गई दो महीने पहले ही शादी करने वाली एक अन्य महिला ने भी इसहमले में अपने पति को खो दिया.भारत की रक्षात्मक ताकत पर जोर देते हुए ओवैसी ने कहा भारत के पास सभी साधन हैं. हमारे पास न केवल भारतीयनागरिकों बल्कि भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक साधन हैं. एआईएमआईएम नेता ने कहा कि भारतकी वायु रक्षा प्रणालियों ने सीमा पार से आने वाले खतरों को प्रभावी ढंग से रोका है. उन्होंने कहा सरकार और मीडिया हमारी वायु रक्षा प्रणाली हमारीतकनीक और युद्ध क्षमताओं ने पाकिस्तान जैसे नाकाम मुल्क की ओर से शुरू की गई हर चीज को सफलतापूर्वक रोका और बेअसर किया.ओवैसी नेआतंकवाद के वित्तपोषण पर अंकुश लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया और बहरीन सरकार से पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची में वापस लाने के प्रयासों का समर्थन करने का आग्रह किया. हमारा देश है एकमतउन्होंने कहा कि इस तरह के धन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए किया गया है ओवैसी ने कहा ‘हमारा देश एकमत हैचाहे हम किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हों. हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं. लेकिन जब हमारे देश की अखंडता की बात आती है तो यह सहीसमय है कि हमारा पड़ोसी देश समझे कि हम एक हैं मैं अनुरोध करता हूं और उम्मीद करता हूं कि बहरीन सरकार पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची मेंवापस लाने में हमारी मदद करेगी. क्योंकि इस पैसे का इस्तेमाल उन आतंकवादियों का समर्थन करने के लिए किया गया है. जम्मू-कश्मीर के पूर्वमुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने आतंकवाद से निपटने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय समर्थन काआह्वान किया. आजाद ने कहा हमें हर अंतरराष्ट्रीय मंच और OIC (इस्लामिक सहयोग संगठन) में समर्थन की जरूरत है। हम किसी भी देश को खत्मनहीं करना चाहते. हम चाहते हैं कि पाकिस्तान इस आतंकवादी ढांचे को नष्ट करे और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे.
प्रधानमंत्री मोदी ने की अपने रेडियो शो “मन की बात” के जरिए लोगों से बातचीत, कार्यक्रम का 122 वां एपिसोड हुआ प्रसारित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो शो ‘मन की बात’ के जरिए लोगों से बात की. कार्यक्रम का आज 122वां एपिसोड प्रसारित हुआ. पीएम मोदी नेकई मुद्दों पर बात की इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना के पराक्रम पर बात की. उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक ने संकल्प लिया हैकि आतंकवाद को खत्म करना ही है. उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है यह बदलते भारत की तस्वीर है. प्रधानमंत्री ने कहा मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है आक्रोश से भरा हुआ है। संकल्पबद्ध है। आज हरभारतीय का यही संकल्प है हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है उसने हर हिंदुस्तानीका सिर ऊंचा कर दिया है जिस स्पष्टता के साथ जिस सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया. वो अद्भुतहै. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है. पीएम मोदी ने की सैनिकों की तारीफपीएम मोदी ने कहा कि हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया यह उनका अदम्य साहस था और उसमें शामिल थी भारत में बने हथियारोंउपकरणों और तकनीक की ताकत उसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था हमारे इंजीनियर हमारे टेक्नीशियन हर किसी का पसीना इस विजय मेंशामिल है.उन्होंने कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरेदेश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है तिरंगे में रंग दिया है. आपने देखा होगा, देश के कई शहरों में, गावों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएंनिकाली गई. हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना उसके प्रति वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े. कितने ही शहरों में नागरिक सुरक्षास्वयंसेवक बनने के लिए बड़ी संख्या में युवा एकजुट हो गए और हमने देखा कि चंडीगढ़ के वीडियो तो काफी वायरल हुए थे.पीएम मोदी ने कहा किसोशल मीडिया पर कविताएं लिखी जा रही थीं संकल्प गीत गाए जा रहे थे छोटे-छोटे बच्चे पेंटिंग्स बना रहे थे. जिनमें बड़े संदेश छुपे थे मैं अभी तीनदिन पहले बीकानेर गया था वहां बच्चों ने मुझे ऐसी ही एक पेंटिंग भेंट की थी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कईपरिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है. बिहार के कटिहार में, यूपी के कुशीनगर में, और भी कई शहरों में, उस दौरान जन्म लेने वालेबच्चों का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया है.
मिगसन अल्टिमो सोसायटी के बिल्डर की लापरवाही से हुआ दर्दनाक हादसा, महिला और मासूम की मौत ने जगाया गुस्सा

आंधी में गिरा ग्रिल, छीन ली दो जानेंओमीक्रॉन-3 सेक्टर की मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में बुधवार रात आई तेज़ आंधी ने एक भयावह हादसे को जन्म दिया। एक टावर की छत से लोहेऔर टिन की भारी ग्रिल गिरने से एक महिला और उसके दो वर्षीय नाती की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा सोसाइटी में सुरक्षा के इंतजामोंपर बड़ा सवाल खड़ा कर गया। शोक में बदला गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोगघटना के बाद पीड़ित परिवार और सोसाइटी के लोगों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में निवासी, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, क्लब हाउस से मार्च करते हुए 130 मीटर रोड तक पहुंचे और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। “बिल्डर हाय-हाय” और “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारों से इलाका गूंज उठा। पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, भाजपा नेता बिल्डर के पक्ष मेंइस घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने बिल्डर पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों परही लाठीचार्ज कर दिया। इतना ही नहीं, एक भाजपा नेता जो पहले मंडल अध्यक्ष रह चुका है बिल्डर के समर्थन में सामने आ गया, जिससे लोगों कागुस्सा और भड़क गया।बिल्डर की लापरवाही बना मौत का कारणनिवासियों का कहना है कि छत पर लगी भारी ग्रिल को बिना सुरक्षा उपायों के एक शॉफ्ट के ऊपर अस्थायी रूप से रखा गया था। जब आंधी आई, तो वह ग्रिल नीचे गिर गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक बिल्डर केखिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन में हुई झड़प, कई घायलप्रदर्शन को नियंत्रित करने पहुंचे पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब लोग नहीं माने, तो बल प्रयोग किया गया। इससे कई लोगों को चोटें भी आईं। इस झड़प के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए। लगभग तीन घंटे चले विरोध केबाद, अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर लोग शांत हुए।