Skip to main content

NEWS अब तक

आम आदमी पार्टी की राजनीति की नींव ईमानदारी पर टिकी है – सोमनाथ भारती

सरिता साहनीनई दिल्ली – 02 फ़रवरी 2026 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने पार्टी कार्यालय में एक अहम प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय राजनीति, भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। सोमनाथ भारती ने साफ शब्दों में कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म ही राजनीति […]

चीन पर छिड़ी रार, संसद में भारी बवाल! राहुल गांधी ने किया पूर्व आर्मी चीफ की किताब का जिक्र, राजनाथ-अमित शाह ने घेरा

लोकसभा में चीन के मुद्दे पर बोल रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी के समर्थन में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि चीन से जुड़ा मामला बहुत संवेदनशील है। लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत दी जानी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि अध्यक्ष मोहदय, चीन का […]

बिना आरक्षण, महिलाओं पर भरोसा सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा दांव ठाणे, कल्याण और उल्हासनगर को मिलेंगी महिला मेयर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर नगर निगमों में मेयर पद के लिए महिला उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन पदों पर कोई आरक्षण नहीं है, फिर भी पार्टी ने महिलाओं पर भरोसा जताया है। एकनाथ शिंदे ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। एकनाथ […]

महाराष्ट्र को मिली पहली महिला डिप्टी सीएम, सुनेत्रा पवार ने ली शपथ लेकिन पवार परिवार में छिड़ा संग्राम!

एनसीपी के दिवंगत नेता अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी बीच एनसीपी (शरद पवार) के महाराष्ट्र अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख शरद पवार और अन्य वरिष्ठ नेताओं को सुनेत्रा पवार के राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप […]

केंद्रीय बजट से हिमाचल को ‘पहाड़’ जैसी उम्मीदें, क्या सुक्खू सरकार को मिलेगी 10 हजार करोड़ की राहत?

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार के आम बजट से कई उम्मीदें हैं। प्रदेश को विशेष राज्य श्रेणी का लाभ मिल सकता है। आपदा राहत के लिए भी राज्य को खास मदद मिल सकती है। रेल और हवाई परियोजनाओं के लिए भी केंद्र से हिमाचल प्रदेश को बजट मिल सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने […]

सस्ती होगी जमीन, कम होगा लॉजिस्टिक्स खर्च, निवेशकों के लिए योगी सरकार बिछाएगी रेड कार्पेट

राजधानी लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश केवल एक राज्य में निवेश नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में किया गया निवेश है। प्रदेश जिस आर्थिक मजबूती के साथ बढ़ रहा है, उसमें उद्योग जगत की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण […]

सिर्फ भारत तक सीमित है ‘निपाह’ का खतरा! WHO चीफ बोले दुर्लभ है पर जानलेवा है यह वायरस

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने शनिवार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निपाह वायरस के मामले दुर्लभ हैं लेकिन गंभीर भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निपाह वायरस के प्रकोप से जुड़े मामले केवल भारत तक ही सीमित हैं। किसी अन्य देश से इनकी सूचना नहीं मिली है। घेब्रेयेसस […]

हमारे योद्धाओं पर पत्थर फेंका तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम, ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों को दिया अल्टीमेटम

अमेरिका में इन दिनों फेडरल एजेंसियों के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। मिनियापोलिस में तनाव बढ़ा हुआ। संघीय अधिकारों की आव्रजन संबंधी कार्रवाई की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल एजेंट्स को डेमोक्रेट शहरों में विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने का आदेश दिया है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने डिपार्टमेंट […]

पार्टी छोड़ने की अटकलों पर शशि थरूर का साफ संदेश: “कांग्रेस ही मेरी एकमात्र पार्टी, UDF की जीत के लिए करूंगा प्रचार”

अपनी पार्टी से नाराजगी व मतभेद की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर साफ-साफ कह दिया कि वे पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी केरल विधानसभा चुनाव में सिर्फ अपनी पार्टी कांग्रेस और यूडीएफ की जीत चाहते हैं और खुद भी इसके लिए प्रचार करेंगे। […]

आयकर विभाग के ‘उत्पीड़न’ से टूटा उद्योगपति? सीजे रॉय की मौत पर प्रियांक खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को कॉन्फिडेंट ग्रुप के अध्यक्ष सीजे रॉय की मौत को आयकर विभाग के ‘उत्पीड़न’ का मामला करार दिया है।। इसी के साथ उन्होंने आईटी और आयकर विभाग की कार्यशैली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे में अब […]