Skip to main content

NEWS अब तक

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर DK शिवकुमार का जवाब, बोले राहुल गांधी से कोई चर्चा नहीं हुई

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को साफ किया कि मंगलवार को जब उनकी राहुल गांधी के साथ बात हुई थी, उसमें कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। दरअसल राहुल गांधी, जब मंगलवार को कर्नाटक दौरे पर पहुंचे थे तो शिवकुमार उनसे अकेले में बातचीत करते नजर आए थे। […]

ईरान में हालात बेकाबू, भारत सरकार की अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह

ईरान में पिछले दो सप्ताह के अधिक समय से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने ईरान में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। ईरान में ये विरोध […]

क्विक कॉमर्स में बड़ा बदलाव सरकार के निर्देश के बाद खत्म हुई ‘10 मिनट डिलीवरी’ की दौड़, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को मिली प्राथमिकता

भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स सेक्टर में एक बड़े नीतिगत बदलाव के तहत, केंद्र सरकार ने ’10 मिनट की डिलीवरी’ की अनिवार्य समय सीमा को समाप्त करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद, ब्लिंकिट, जेप्टो, जोमैटो और स्विगी जैसे प्रमुख एग्रीगेटर्स ने इस दबावपूर्ण […]

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: बीएमसी से लेकर 29 शहरों तक सत्ता की अग्निपरीक्षा, प्रचार थमा, 15 जनवरी को मतदान

महाराष्ट्र की राजनीति में नगर निगम चुनाव इस बार सत्ता की असली परीक्षा बन गया हैं। 15 जनवरी को राज्य की 29 नगर निगमों में मतदान होना है, जिसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। मराठी अस्मिता, गठबंधन की मजबूती और बीएमसी की कुर्सी समेत कई मुद्दों को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप सातवें […]

‘जन नायकन’ विवाद: राहुल गांधी ने तमिल संस्कृति पर हमला बताया, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

थलापति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी है। अपने सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर फिल्म के मेकर्स अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं। हालांकि, इस बीच विजय की फिल्म को तमिल सिनेमा के तमाम कलाकारों का समर्थन मिल रहा है। अब इस मामले में नेता […]

केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव, भाजपा ने पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग की

केरल का नाम बदलने के एलडीएफ सरकार के प्रस्ताव को केरल भाजपा ने भी समर्थन दिया है। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। दरअसल केरल की एलडीएफ सरकार ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने का प्रस्ताव दिया है। राज्य की भाजपा इकाई के अध्यक्ष राजीव […]

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल RSS कार्यालय पहुंचा, दत्तात्रेय होसबाले से की बैठक

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीनी दल ने आरएसएस के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय दत्तात्रेय होसबाले से उनके दफ्तर में भेंट की। सूत्रों ने बताया कि चीनी प्रतिनिधिमंडल सुबह करीब 11 बजे संघ के […]

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम योगी का आह्वान, नशे के कारोबार को करें क्रैश, राष्ट्र निर्माण में बनें भागीदार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर युवाओं को समर्पित कार्यक्रम ‘युवा प्रतिभा सम्मान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने मौजूद […]

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी आमजन की समस्याएं, अवैध कब्जे और भूमाफिया पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक प्रार्थी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। आमजनों के प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया और कहा कि अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं है। भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है और नियमित रूप […]

इतिहास में पहली बार रविवार को पेश होगा केंद्रीय बजट, निर्मला सीतारमण का 9वां बजट

संसदीय इतिहास में पहली बार रविवार के दिन केंद्रीय बजट पेश होगा। वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट इस बार रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी को संसद में बजट पेश करेंगी। आमतौर पर संसद की […]