दिल्ली की सियासत में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि जब दिल्ली के गरीब नागरिक बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तब मुख्यमंत्री खुद के लिए शाही बंगले बनवा रही हैं।
दो बंगले, 30 कमरे और शाही रेनोवेशन:- विधायक अनिल झा ने खुलासा किया कि रेखा गुप्ता को दो बड़े बंगले अलॉट किए गए हैं, जिनमें कुल 30 कमरे हैं। इन बंगलों में महंगे जनरेटर, एसी, खूबसूरत पेंटिंग और लग्ज़री सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है।
जनता बिजली कटौती झेल रही है,और मुख्यमंत्री के बंगलों में पावर बैकअप की तैयारी हो रही हैI
सुरक्षा और काफिले पर भारी खर्च- अनिल झा ने कहा कि अब मुख्यमंत्री के काफिले में 13 गाड़ियां चल रही हैं और 45 सिक्योरिटी गार्ड्स तैनात हैं।उन्होंने सवाल किया कि पहले सादगी की बात करने वाली मुख्यमंत्री को अब इतनी सुरक्षा और शानो-शौकत की ज़रूरत क्यों पड़ गई?
गरीबों की अनदेखी, सुविधाओं की राजनीति:- विधायक ने लाजपत नगर और सरोजिनी नगर का हवाला देते हुए कहा कि जहां गरीब व्यापारी अपनेबच्चों का पेट भरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं सरकार मुख्यमंत्री के बंगले पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।
जो पार्टी कल तक सादगी और सेवा की बात करती थी, आज वही सत्ता में आकर शाही ठाठ दिखा रही है-अनिल झा
महिला नेतृत्व के नाम पर ढोंग?
अनिल झा ने कहा कि महिला मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने जनता को दिखावा बेचने का काम किया है। “सत्ता मिलने के बाद जनता की समस्याएं भूलजाना, यही है बीजेपी का असली चेहरा,” उन्होंने कहा।
“AAP रखेगी पैनी नजर”-अनिल झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस तरह के फिजूलखर्ची पर पूरी निगरानी रखेगी। “जनता का पैसा नेताओं केऐशो-आराम पर नहीं, जनता की भलाई पर खर्च होना चाहिए,” उन्होंने दो टूक कहा।
रेखा गुप्ता के महंगे बंगलों को लेकर दिल्ली की जनता में नाराजगी है। अनिल झा ने जो सवाल उठाए हैं, वो सीधे तौर पर जनता से जुड़े है- बिजली, पानी, रहन-सहन और जवाबदेही। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि बीजेपी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन आरोपों का जवाब कैसे देती हैं।