सुनीता विलियम्स अब धरती पर वापसी को तैयार हैं नौ महीने से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्षयात्री सुनीता और बुच विल्मोर अंतरिक्ष यान में सवार हो चुके हैं.सुनीता विलियम्स का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) छोड़ने को लेकर नासाने वीडियो भी शेयर किया है। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होगा और वो कल पृथ्वी पर लौटेंगे.विल्मोर,विलियम्स और दो अन्य अंतरिक्षयात्री आज सुबह आईएसएस से अनडॉक हो गए और कल यानी गुरुवार को सुबह 3:30 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर उतरने वाले हैं.अंतरिक्षयात्री दल निक हेग और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर पृथ्वी पर वापसआएगा.जैसे ही नासा लाइव हुआ. निक हेग, सुनी विलियम्स (Sunita Williams Video), बुच विल्मोर और अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोवको क्रू9 के स्पेस स्टेशन से प्रस्थान करने की तैयारी करते हुए सामान पैक करते और हैच बंद करते हुए देखा गया.बता दें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसीनासा स्पेसएक्स क्रू-9 के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने का लाइव कवरेज दिखा रहा है. इससे पहले नासा और स्पेसएक्स ने एजेंसी केक्रू-9 मिशन की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी के लिए फ्लोरिडा के तट पर मौसम और स्पलैशडाउन स्थितियों का आकलन करने के लिएरविवार को मुलाकात की थी.
बिताए 286 दिन अंतरिक्ष में
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 286 दिन बिताए है इस दौरान उन्होंने 4500 से अधिक परिक्रमाएं कीं और 121 मिलियन से अधिक वैधानिक मील की यात्रा की.नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आठ दिन के लिए इंटरनेशनल स्पेसस्टेशन यानि ISS पर गए थे. लेकिन नौ महीने के लिए वहां फंस गए. हालांकि अब उनकी वापसी का इंतजार खत्म होने जा रहा है. दोनों अंतरिक्षयात्री बुधवार देर रात तक धरती पर लौट आएंगे. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को धरती पर लाने के लिए क्रू-10 टीम ISS पहुंच चुकी है. सुनीता और बुच निक हेग और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ क्रू ड्रैगन पर सवार होकर धरती पर वापस लौटेंगे। नासा उनकी वापसी कालाइव कवरेज टेलीकास्ट करेगा.भारतीय समयानुसार,आज (18 मार्च) सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अनडॉक किया जाएगा. जिसका मतलब है कि ड्रैगनकैप्सूल ISS से अलग होगा। इसके बाद 19 मार्च को सुबह लगभग 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेगा.
सुनीता विलियम्स की होगी आज वापसी
ड्रैगन का अनडॉकिंग विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जिसमें अंतरिक्ष यान की तैयारी से लेकर मौसम समेत अन्य चीजें शामिल हैं.अमेरिकी अंतरिक्षएजेंसी नासा ने सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए स्पेस एक्स के ड्रैगन क्रू कैप्सूल को चुना है जो कि बनने के बाद से 49 बार लॉन्च हो चुका है. रिपोट्स के मुताबिक ड्रैगन क्रू कैप्सूल दुनिया का पहला प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट है जो अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गों को लगातार लेकर आता जाता रहा है. नासा का मानना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए स्पलैशडाउन की जगह निर्धारित की जाएगी.नासा की ओर से सुनीता और बुच की वापसी कीदी गई जानकारी के मुताबिक 18 मार्च यानि कि आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर हैच का ढक्कन बंद किया जाएगा. सुबह 10 बजकर 35 मिनटपर अनडॉकिंग होगी. 2 बजकर 41 मिनट पर डीऑर्बिट बर्न यानि कि वायुमंडल में यान प्रवेश करेगा. 19 मार्च की सुबह 3 बजकर 27 मिनट परस्प्लैशडाउन यानि कि समुद्र में यान की लैंडिंग होगी इसके बाद लगभग सुबह 5 बजे अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.