10 मार्च 2025 को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस-लखनऊ द्वारा नई दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला आरक्षण विधेयक एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धीमुद्दे पर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया. और इसी तरह के विरोध प्रदर्शन इस महीने के दौरान सभी राज्यों और जिलों में महिला कांग्रेस द्वाराआयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है. उसी के अनुक्रम में आज दिनांक 03 अप्रैल 2025 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश महिलाकांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्षगण श्रीमती शहला अहरारी (पूर्वी), श्रीमती ममता चौधरी (मध्य) एवं श्रीमती करिश्मा ठाकुर (बुंदेलखण्ड) जोन के संयुक्तनेतृत्व में महिला कांग्रेस अपना विरोध दर्ज कराया.12:00 बजे महिला कांग्रेस कार्याकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से तख्तियों, बैनरों एवं झण्डों केसाथ विधानसभा की ओर कूच किया. महिला आरक्षण को लागू करने, महिलाओं की अस्मिता और सुरक्षा सनिश्चित करने एवं महिलाओं की बेहतरी केलिए कार्यक्रम लागू करने के नारों को बुलंद करते हुए यह दल आगे बढ़ा. योगी सरकार की डरी हुई पुलिस अब लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके सेभी विरोध नहीं दर्ज करने देना चाहती. संवैधानिक तरीके के अपनी मांग उठा रही महिलाओं को जबरन पुलिस द्वारा ऊँचे- ऊँचे बैरिकेड लगाकरबलपूर्वक रोके जाने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की भी की गई.
महिला आरक्षण पर बोलीं महिला कार्यकर्ता
जिस दौरान मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी जी गिर गई जिन्हें इलाज हेतु लखनऊ स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल ले जायागया.इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए पूर्वी जोन की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती शहला अहरारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 सालबाद महिला आरक्षण बिल पास तो कर दिया मगर उसे लागू करने पर मौन है. यह इनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है श्रीमती अहरारी नेकहा कि कांग्रेस हमेशा से ही महिला हितों की पक्षधर रही है. हमने 1992 में संविधान के 73 और 74 वें संशोधन द्वारा नगर निकायों और पंचायतों मेंमहिला आरक्षण लागू कर हर जिले में गांव में हर कस्बे में महिला नेतृत्व सुनिश्चित किया था.इस मौके मध्य जोन की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती ममताचौधरी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं और अब बहन बेटियों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है. उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो यहां हर दिन महिलाओं के प्रति जघन्य अपराध हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन एकदम असहाय हो गया है.आज केप्रदर्शन में अनामिका यादव, समेत कई लोग भारी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रही.