
अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में है. यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ऐसे में फिल्म निर्मातामहेश भट्ट ने अनुपम खेर की तारीफ की है. महेश भट्ट ने एक अच्छे शिक्षक के रूप में और मुंबई के एक स्कूल में छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिएअनुपम खेर की सराहना की. एएनआई से बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा ‘जब चेला गुरु से आगे निकल जाता है तो गुरु को बहुत अच्छा लगता हैऔर इन्होंने (अनुपम खेर) ये कर दिखाया है. ‘तन्वी द ग्रेट’ में उन्होंने अपने अभिनय से मुझे हैरान कर दिया. तो हमारा प्रयास ये रहेगा कि जब भी मैं यहांआऊं, और मैं हर साल आऊंगा, भले ही ये लोग मुझे न बुलाएं, मैं खुद को मजबूर करुंगा कि मैं यहां आऊं। हम इन छात्रों के अंदर छिपे हुनर के खजानेको बाहर लाएंगे.
भावनाओं को साफ कर किया जाहिर
ताकि आगे चलकर ये आपको हैरान कर दें. अपने स्कूल के बारे में अनुपम खेर ने कहा मिस्टर भट्ट ने मेरी भावनाओं को साफ तरीके से जाहिर किया. मैंबस इतना कहना चाहता हूं कि 20 साल पहले मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था एक बहुत ही खूबसूरत लड़की वहां काम कर रही थी. उसका कामस्विमिंग पूल से बाहर आना था और मेरे पास आकर एक संवाद बोलना था. जब तक वह स्विमिंग पूल से बाहर नहीं आई तब तक सब कुछ बहुत सहीथा. जब वह मेरे पास आई, तो वह इतनी घबरा गई कि उसके होंठ कांपने लगे। वही खूबसूरत लड़की अचानक उतनी खूबसूरत नहीं रही. वह दिन थाजब मैंने फैसला किया कि मैं एक एक्टिंग स्कूल खोलूंगा. इससे पहले, अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का मुंबई में गुरुवार को प्रीमियर हुआइस कार्यक्रम में ‘खास मेहमान’ के तौर पर असल जिंदगी की तन्वी शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में किरण खेर, अनु कपूर, रूमी जाफरी और फिल्म केकलाकारों सहित कई सितारे मौजूद थे.
कलाकारों को दी जाए अनुभव की अलग ट्रेंनिंग
फिल्म में डेब्यू करने वाली शुभांगी दत्त अभिनीत इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी और करण ठक्कर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. हाल ही में फिल्मनिर्माता महेश भट्ट, अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल पहुंचे यहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों से बात की और अनुपम खेर की तारीफ की उन्होंने क्या कहा है. अनुपम खेर ने इस अवसर पर अपनी एक्टिंग स्कूल खोलने की प्रेरणा भी साझा की. उन्होंने बताया 20 साल पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एकखूबसूरत लड़की थी जो स्विमिंग पूल से बाहर आ रही थी जब वह मेरे पास आई तो वह घबरा गई और उसके होंठ कांपने लगे. तब मैंने सोचा कि मैंएक ऐसा स्कूल खोलूंगा जहाँ कलाकारों को अभिनय की सही ट्रेनिंग दी जाए. इस फिल्म का मुंबई में गुरुवार को भव्य प्रीमियर हुआ, जिसमें असलीजीवन की तन्वी भी ‘खास मेहमान’ के रूप में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में अनुपम खेर के परिवार के सदस्य जैसे किरण खेर, अभिनेता अनु कपूर, रूमीजाफर समेत कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं.