जाट मैत्री मूवी मेकर्स की पहली हिंदी फिल्म है. जिसे वे अन्य भारतीय भाषाओं में भी डब करके रिलीज करने की तैयारी में हैं.सनी देओल इस फिल्मको लेकर खासे उत्साहित हैं।सिनेमाघरों में करीब 10 हफ्तों तक टिकी रही सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज नकरने को लेकर इसकी निर्माता कंपनियों के बीच चलती रही सियासत पर फिल्म के हीरो सनी देओल ने पहली बार टिप्पणी की है दरअसल इसकोलेकर सनी देओल ने साफ कहा कि इस फिल्म को दक्षिण भारतीय भाषाओं खासतौर से तेलुगु और तमिल में डब करके जरूर रिलीज किया जानाचाहिए था. लेकिन ऐसा क्यों नहीं किया गया ये बात इसके निर्माता ही बता सकते हैं. उनकी नई फिल्म ‘जाट’ अगले हफ्ते रिलीज हो रही है.फिल्म‘गदर 2’ का निर्माण इसके निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म निर्माण कंपनी जी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है. फिल्म ने सिनेमाघरों में 525.70 करोड़ रुपये कमाए और 60 साल से ऊपर उम्र के किसी हीरो की ये भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड है. सनीदेओल की इसी महीने एक नई फिल्म ‘जाट’ रिलीज हो रही है.
पुष्पा और पुष्पा 2 ने मचाया कमाल
इस फिल्म का निर्माण ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्में बनाने वाली कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के साथ मिलकर किया है.जाट’ मैत्री मूवी मेकर्स की पहली हिंदी फिल्म है जिसे वे अन्य भारतीय भाषाओं में भी डब करके रिलीज करने की तैयारी में हैं. सनी देओल इस फिल्म कोलेकर खासे उत्साहित हैं सनी देओल इस बात से भी उत्साहित हैं कि फिल्म के ट्रेलर को लोगों का बहुत प्यार और सम्मान मिला है और सिर्फ उत्तरभारत ही नही बल्कि पूरे देश में इसे लोग चाव से देख रहे हैं. सनी देओल को अपनी अगली फिल्म में रणदीप हुड्डा के होने की भी काफी खुशी है.फिल्म‘जाट’ का जिक्र चलने पर वह कहते हैं. डबिंग के दौरान मैंने ये फिल्म पूरी देख ली है। फिल्म बहुत ही धमाकेदार बनी है. ये किसानों की कहानी कहतीएक फिल्म है फिल्म का नाम ‘जाट’ दरअसल किसानों की बात कहने के लिए ही रखा गया है. मेरा मानना है कि खेत में हल जोतने वाला किसानविपदा आने पर कुछ भी कर सकता है. पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे सनी देओल की साउथ सिनेमा केनिर्माताओं के लिए की गई ये पहली फिल्म है. इसके बाद वह इसी साल आमिर खान प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे.