जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाए है. इससेपाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अपनीप्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हमेशा से तनाव रहा है और वे इसे किसी न किसी तरह से खुद ही सुलझा लेंगे.बता दें कि ट्रंप नेयह बात उस समय कही जब वे रोम जाने के लिए एयर फोर्स वन विमान में सवार थे. साथ ही पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे इस दौरान ट्रंप ने कहा किमैं भारत और पाकिस्तान दोनों के करीब हूं उन्होंने कहा कि कश्मीर का मामला बहुत पुराना है. 1,000 साल या शायद उससे भी ज्यादा समय से लड़ाईचल रही है.ट्रंप ने पहलगाम हमले को लेकर कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो हुआ वो बहुत बुरा था. इसके साथ ही ट्रंप ने भारत-पाकिस्तानसीमा विवाद पर कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच सीमा पर 1,500 सालों से तनाव रहा है। यह नया नहीं है. लेकिन मुझे भरोसा है कि भारत औरपाकिस्तान इसे किसी तरह से सुलझा लेंगे मैं दोनों नेताओं को जानता हूं. वे इसे किसी न किसी तरह से खुद ही सुलझा लेंगे.जम्मू-कश्मीर के पहलगामशहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. जिनमें ज्यादातरपर्यटक हैं
पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला
दरअसल यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है. एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दोविदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को ‘हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भीहमले से कहीं बड़ा’ हमला बताया. अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की यात्रा पर हैं. इसी समय जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और ट्रैकिंग का मौसम जोर पकड़ रहा है.2019 की फरवरी में जम्मू-कश्मीर के ही पुलवामा में हुए आतंकी हमले केबाद घाटी में सबसे घातक हमला पहलगाम में हुआ है. पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों सेघिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है.पहलगाम हमले के संबंध में अधिकारियों औरप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी. पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है.