अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहां कि भारत बहुत अधिक शुल्क वसूलने वाला देश है. ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगानेवाले देशों पर जवाबी शुल्क दो अप्रैल से लागू होंगे. उन्होंने कहा सबसे बड़ी बात तो 2 अप्रैल की होगी. जब जवाबी शुल्क लागू होंगे फिर चाहे वहभारत हो या चीन कोई भी देश भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है. ट्रंप ने गुरुवार को ओवल ऑफिस में कुछ शासकीय आदेशों पर हस्ताक्षरकरते हुए कहा मैं आपको बताता हूं कि उच्च शुल्क वाला देश कौन है. वह कनाडा है कनाडा हमसे हमारे दूध उत्पादन और अन्य उत्पादों पर 250 प्रतिशत शुल्क लेता है. और लकड़ी एवं ऐसी ही चीजों पर बहुत ज्यादा शुल्क लगता है. हमें उनकी लकड़ी की जरूरत नहीं है. हमारे पास उनकी तुलनामें बहुत ज्यादा लकड़ी हैं. हमें कनाडा की लकड़ी की जरूरत नहीं है.
दुनिया के प्रत्येक देश ने मुझे लूटा- ट्र्ंप
ट्रंप ने यह भी कहा कि अभी शुल्क अस्थाई और कम है लेकिन जवाबी शुल्क 2 अप्रैल से शुरू होंगे और भी हमारे देश के लिए बड़े परिवर्तन लाने वालेहोंगे दुनिया के हर देश ने हमें लूटा है. वह हमसे 150- 200 प्रतिशत शुल्क वसूलते हैं. और उनसे कुछ भी नहीं लेते इसलिए भी हमसे जो शुल्कवसूलेंगे हम उनसे उतना ही शुल्क लेंगे और उससे कोई बच नहीं पाएगा. इसलिए हम 2 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं मैं लंबे समय से उस तारीख काइंतजार कर रहा हूं. और यह बहुत बड़ी बात होगी यह दूसरी बार है. जब ट्रंप ने भारत के शुल्क के बारे में टिप्पणी की अमेरिकी राष्ट्रपति ने आधिकारिकआवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यालय के दौरान के पहले संयुक्त सत्र को मंगलवार को संबोधित करते हुए ट्रंप ने भारत और अन्यदेशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क की आलोचना की और उन्होंने बेहद अनुचित करार दिया.