अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अलग-अलगफोन पर बात की. उन्होंने दोनों देशों से पहलगाम हमले के बाद जारी तनाव को कम करने की अपील की. हालांकि इस दौरान रुबियो ने आंतकवाद केखिलाफ भारत के साथ सहयोग के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि भी की.अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस के अनुसार विदेश मंत्रीरुबियो ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया. इस दौरान रुबियो ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथसहयोग के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। साथ ही पाकिस्तान से हमले की निंदा करने और जांच में सहयोग करने को कहा. इसकेअलावा, रुबियो ने भारत से अपील की कि वह तनाव कम करने के साथ ही दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पाकिस्तान केसाथ मिलकर काम करे.
भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा तनाव
रुबियो ने यही बात पाकिस्तानी पीएम शरीफ से भी कही.बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों कीजान चली गई थी. हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इसके बाद से दोनों देशों ने व्यापार सिंधु जल संधि और शिमलासमझौते जैसे कई समझौतों को निलंबित कर दिया है.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ औरभारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की. गुटेरेस ने पहलगाम आतंकी हमले में न्याय और जवाबदेही की आवश्यकता पर बल दिया. इस दौरानउन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों पर चिंता व्यक्त की गुटेरेस ने चेतावनी दी कि अगर दोनों देशों के बीच कोई भी टकराव हुआ तो उसकेभयावह परिणाम हो सकते हैं.
भारत और पाकिस्तान के नेताओं से की बातचीत
UN महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव ने भारत-पाकिस्तान के नेताओं से फोन पर बात की और उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की. महासचिव ने इन हमलों के लिए कानूनी तरीकों से न्याय और जवाबदेही तय करने के महत्व परजोर दिया. इस दौरान गुटेरेस ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर भी चिंता व्यक्त की दुजारिक ने कहा कि महासचिव ने तनाव कम करने के किसी भीप्रयास में अपने अच्छे अधिकारियों को सहयोग देने की पेशकश की.उधर, अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सेक्षेत्रीय हालात पर चर्चा की. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शहबाज शरीफ ने रुबियो को पाकिस्तान की स्थिति से अवगतकराया साथ ही भारत पर क्षेत्रीय तनाव को उकसाने का आरोप लगाया.बातचीत में पाकिस्तान ने अपनी चिंताएं और रुख स्पष्ट रूप से अमेरिकी पक्ष केसामने रखा.