असम के चिरांग ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्याकर दी। आरोपी ने पत्नी का सिर काटकर साइकिल की टोकरी में रखा और खुद पुलिस चौकी जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
धारदार हथियार से की निर्मम हत्या
यह घटना चिरांग जिले के उत्तर बल्लामगुड़ी गांव की है। आरोपी बितीश हाजोंग ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी बैजंती की हत्या की। उसने कटे हुएसिर को साइकिल की स्टोरेज बास्केट में रखकर बल्लामगुड़ी पुलिस चौकी पहुंच आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पेशे से दिहाड़ीमजदूर है।
हर दिन होते थे झगड़े
पड़ोसियों के अनुसार, दंपति के बीच रोजाना किसी न किसी बात को लेकर झगड़े होते रहते थे। शनिवार की रात भी ऐसी ही बहस के बाद यहखौफनाक वारदात हुई। हाजोंग काम से लौटने के बाद किसी बात पर गुस्से में आ गया और यह वीभत्स कदम उठा लिया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अधिकारी रश्मिरेखा सरमा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया गया है, वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछेकी वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।