प्रयागराज महाकुंभ से चर्चाओं में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर पुलिस ने उन्हें गांजा रखने के आरोप मेंहिरासत में लिया है। अभय सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कौन हैं आईआईटी बाबा?
अभय सिंह को ‘आईआईटी बाबा’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने मुंबई आईआईटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कनाडा में नौकरीभी की। इसके बाद उन्होंने आध्यात्मिक जीवन को अपनाते हुए संन्यास ले लिया। प्रयागराज महाकुंभ में आने के बाद वह पूरे देश में चर्चा में आ गएथे।
सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी से हरकत में आई पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस ने जयपुरके रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल में दबिश दी, जहां वह ठहरे हुए थे। यहीं से उन्हें हिरासत में लिया गया।
गांजा कम मात्रा में मिला, पुलिस ने दी जमानत
पुलिस जांच में पाया गया कि अभय सिंह के पास से बहुत कम मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को अघोरी बाबा बतायाऔर कहा कि वह अपनी परंपरा के अनुसार इसका सेवन करते हैं। फिलहाल, पुलिस ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।