IPL 2025: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीचखेला जाएगा. मुल्लांपुर में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी. क्योंकि आज के मैच में हारने वाली टीम आईपीएलसे बाहर हो जाएगी वहीं जीतने वाली टीम का मुकाबला एक जून को क्वालिफायर दो में पंजाब किंग्स से होगा. मुंबई की टीम पांच बार चैंपियन तोबनी है लेकिन हमेशा यह टीम लीग राउंड के बाद शीर्ष या फिर दूसरे स्थान पर रहते हुए खिताब जीती है. कभी यह टीम लीग राउंड में तीसरे या फिरचौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है. हालांकि इस बार टीम के पास इस अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका होगा.मुंबईकी टीम कुल मिलाकर 11 बार प्लेऑफ में पहुंची है. 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब अपने नाम करने के अलावायह टीम 2010, 2011, 2012, 2014, 2023 और इस साल प्लेऑफ में पहुंची है। पांच बार चैंपियन बनने के अलावा टीम 2010 में अंकतालिका में शीर्ष पर रही थी.
2010 में मुंबई की टीम रही थी उपविजेता
2010 में मुंबई की टीम उपविजेता रही थी. 2011, 2012, 2014 और 2023 में टीम ने तीसरे या फिर चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिएक्वालिफाई किया था और चारों बार एलिमिनेटर या फिर दूसरे क्वालिफायर से बाहर हो गई. अब हालांकि मुंबई के पास इस अनचाहे रिकॉर्ड को पीछेछोड़ने का मौका है.वहीं, गुजरात के साथ भी कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड है टीम जब भी फाइनल में पहुंची है तो शीर्ष स्थान पर रहकर ही. 2022 और 2023 दोनों साल टीम शीर्ष पर रही थी. हालांकि पहली बार गुजरात की टीम को एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है. ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच अतीत कोभूलकर एक नया रिकॉर्ड बनाने की होड़ होगी. हालांकि गुजरात की टीम अपने पिछले दोनों मैच हारकर यहां पहुंची है. जबकि मुंबई को भी पंजाब केखिलाफ पिछले मैच में हार मिली थी गुजरात की गेंदबाजी पिछले दो मैचों में साधारण दिखी है. टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर राशिद खान इस सालकुछ रंगत में नहीं दिखे हैं. राशिद ने इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के खाए हैं. उन्होंने इसी के साथ एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खानेके रिकॉर्ड की भी बराबरी की. राशिद ने इस सीजन 31 छक्के खाए हैं। उन्होंने मोहम्मद सिराज के रिकॉर्ड की बराबरी की. जिन्होंने साल 2022 सीजनमें 31 छक्के खाए थे. राशिद का यह आईपीएल सीजन अब तक का सबसे खराब रहा है. उन्होंने इस सीजन अपना सबसे खराब इकॉनमी रेट (9.5) और बॉलिंग औसत (53.7) दर्ज किया है. लेग स्पिनर ने CSK के खिलाफ पिछले मैच में इस सीजन चौथी बार 40+ रन दिए। क्या वह आज केअहम मुकाबले में वापसी कर पाएंगे? यह तो वक्त ही बताएगा.