
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट टीम-11 चुनी है. इसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैंआकाश ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 में न तो सौरव गांगुली को चुना है और न ही महेंद्र सिंह धोनी को जगह दी है. इसके अलावा स्पिनर्स में हरभजनसिंह के ऊपर रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दी है. आकाश ने अपनी सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट प्लेइंग-11 की कप्तानी विराट कोहली को सौंपी है। कोहलीभारत के सफलतम टेस्ट कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 68 में से 40 टेस्ट जीते और 17 में हार मिली. 11 टेस्ट ड्रॉ रहे. वहीं, ओपनिंग कीजिम्मेदारी आकाश ने महान सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग को सौंपी है.
राहुल द्रविड़ को दी है जगह
तीसरे नंबर पर उन्होंने ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ को जगह दी है. वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को चुना है. आकाश की टीम में विराट पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे. वहीं, आकाश ने धोनी पर ऋषभ पंत को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर तरजीहदी है. इसके अलावा महान कपिल देव और अश्विन बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर टीम में हैं. मुख्य स्पिनर के तौर पर आकाश ने अनिल कुंबले को जगह दीहै वहीं, दो तेज गेंदबाज के रूप में आकाश ने जसप्रीत बुमराह और जहीर खान को चुना है. आकाश की टीम में कुल मिलाकर छह बल्लेबाज, दोऑलराउंडर, एक स्पिनर और दो तेज गेंदबाज हैं. इस टीम में सहवाग और सचिन भी गेंदबाजी कर सकते हैं. मौजूदा भारतीय टीम से सिर्फ बुमराह औरपंत ही इस टीम में जगह बना पाए हैं.
इंडिया 2-1 से चल रही है पीछे
विराट और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से पीछे चल रहीहै. शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम को लीड्स में पहले टेस्ट में पांच विकेट से शिकस्त मिली थी, जबकि एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट में टीमइंडिया ने 336 रन से जीत हासिल की थी। लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने 22 रन से अपने नाम किया था. पहले पंत की जगह धोनी होते, लेकिन अबमैं कहूंगा कि पंत भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेटकीपर हैं. 25 वर्ष की उम्र में ऑल‑टाइम XI में जगह, यह टोपी उतारने का कारण है. “कोहली कोनंबर‑4 पर रखने की कोशिश की जा सकती थी, लेकिन सचिन से ऊपर नहीं रखा जा सकता… वीवीएस लक्ष्मण और गांगुली भी दावेदार थे, परकोहली को नंबर‑5 पर होना चाहिए. आकाश ने विराट कोहली को नंबर-5 बल्लेबाज़ तथा कप्तान के रूप में चुना, जबकि नंबर-4 पर सचिन कोप्राथमिकता दी गई.