
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहाकि गुजरात में ‘आप’ की बढ़ती लोकप्रियता और हाल ही में विसावदर उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत से भाजपा बुरी तरह घबरा गई है। इसीघबराहट में भाजपा अब केंद्रीय एजेंसियों जैसे ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे और फर्जी मुकदमेदर्ज करवा रही है। आतिशी ने कहा कि भाजपा की यह रणनीति बिल्कुल साफ है — जब भी कोई पार्टी उसे चुनौती देती है या कहीं से उसे हार का डरहोता है, तो वह सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं को उस पार्टी के खिलाफ खड़ा कर देती है। उन्होंने कहा कि यही अब आम आदमी पार्टी के साथकिया जा रहा है, लेकिन ‘आप’ का कोई भी नेता इन फर्जी मामलों से डरने वाला नहीं है।
आप’ की बढ़ती ताकत से डरी भाजपा
आतिशी ने कहा कि गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत ने भाजपा को बौखला दिया है। उन्होंने बताया कि चुनावके दौरान भाजपा ने हरसंभव कोशिश की ‘आप’ को हराने की — पैसा बहाया, शराब बंटवाई, ‘आप’ कार्यकर्ताओं को धमकाया, प्रशासन का दुरुपयोगकिया और प्रत्याशी से सेटिंग तक की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद आम आदमी पार्टी ने वहां भारी मतों से जीत दर्ज की। इस जीत के बादगुजरात में आम आदमी पार्टी का जनसमर्थन तेजी से बढ़ रहा है और जनता अब भाजपा को हटाकर ‘आप’ को विकल्प के रूप में देख रही है। यही बातभाजपा को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। हर विभाग की जांच, फिर भी नहीं मिला एक भी पैसा भ्रष्टाचार का
आतिशी ने बताया कि भाजपा सरकार ने दिल्ली सरकार के लगभग हर विभाग की जांच करवाई है — चाहे वो स्कूल हों, अस्पताल, दवाइयां, क्लासरूम, सड़कों का निर्माण या फिर फ्लाईओवर। यहां तक कि दिल्ली सरकार की 400 फाइलें केंद्र सरकार ने छह-छह महीने तक रोककर रखीं, लेकिन आज तक एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि आम आदमी पार्टी ने कुछ गलत किया है, तो उसेसबूत पेश करने चाहिए। मगर सच्चाई यह है कि भाजपा की एजेंसियां इतने सालों की जांच के बाद भी एक पैसा नहीं ढूंढ पाई हैं।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग
आतिशी ने याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट तक ने सीबीआई और ईडी को ‘पिंजरे का तोता’ कहा था और इनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाया था। उन्होंनेकहा कि भाजपा अब फिर से इन एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है, जो साफ तौर पर कानून और संविधान का मजाक उड़ाने जैसा है। फर्जीमुकदमे दर्ज कराना, नेताओं को डराने की कोशिश करना — ये सब लोकतंत्र के खिलाफ है।
गुजरात की जनता बदलाव चाहती है
आतिशी ने गुजरात की हालत पर बात करते हुए कहा कि पिछले 30 सालों से भाजपा ने गुजरात में कुछ नहीं किया है। सूरत जैसे शहरों में लोगों कोघुटनों तक पानी में रहना पड़ता है, अस्पतालों की हालत बदतर है, स्कूल टूट रहे हैं और सड़कें खस्ताहाल हैं। लोग बदलाव चाहते हैं, और अब उन्हें‘आप’ में एक सच्चा विकल्प नजर आ रहा है।
डरने वाले नहीं हैं
आतिशी ने दो टूक कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता न कभी भ्रष्टाचार में शामिल हुए हैं और न ही किसी एजेंसी से डरते हैं। उन्होंने भाजपा को चुनौतीदेते हुए कहा कि आप चाहे जितनी जांच करा लो, एक पैसा भी भ्रष्टाचार का नहीं मिलेगा। ‘आप’ ईमानदारी की राजनीति करती है और गुजरात मेंबदलाव तय है। उन्होंने कहा, भाजपा जितनी कोशिश कर ले, अब गुजरात की जनता जाग चुकी है। इस बार आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी औरजीतकर गुजरात में सरकार बनाएगी।
यह प्रेस वार्ता भाजपा की रणनीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का एक सशक्त और आत्मविश्वास से भरा जवाब था। आतिशी के बयान ने साफकर दिया कि ‘आप’ झुकने या डरने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि वो हर हाल में जनता के लिए लड़ने वाली पार्टी है।