नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर झुग्गीवासियों को उनके घरों से बेदखल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टीके प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि चुनाव से पहले ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ की गारंटी देने वाली भाजपा अबसत्ता में आते ही अपने वादे से पीछे हट गई है।
जहां झुग्गी, वहीं मकान” की गारंटी निकली झूठी
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जंगपुरा के मद्रासी कैंप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से गारंटी कार्ड बांटे थे, जिसमेंलिखा था कि झुग्गी की जगह पर ही पक्के मकान दिए जाएंगे। लेकिन अब डीडीए द्वारा वहां के निवासियों को दिल्ली से 40-50 किलोमीटर दूरबवाना में घर दिए जाने की योजना बनाई जा रही है।
रोज़गार और शिक्षा पर संकट
उन्होंने बताया कि मद्रासी कैंप में रहने वाले अधिकांश लोग तमिलनाडु से हैं और स्थानीय इलाकों में घरेलू काम, ठेकेदारी, रेडी आदि के ज़रिए जीवनयापन करते हैं। उनके बच्चे पास के स्कूलों में पढ़ते हैं, जिनमें तमिल भाषा की शिक्षा दी जाती है। यदि उन्हें बवाना भेजा जाता है तो उनकी आजीविकाऔर बच्चों की शिक्षा दोनों पर गंभीर असर पड़ेगा।
बवाना के घरों की हालत दयनीय
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कई लोग बवाना जाकर वहां के मकानों की स्थिति देख चुके हैं। न सिर्फ ये मकान झुग्गियों से बेहद दूर हैं, बल्कि उनमेंपीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। “भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि ये लोग खारा पानी पीकर कैसे जिएंगे?” उन्होंनेसवाल उठाय
चुनाव से पहले झुग्गी में रातें बिताईं, अब कर रहे हैं बेघर
AAP नेता ने याद दिलाया कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता खुद झुग्गियों में रात बिताते थे और ‘झुग्गी सम्मान यात्रा’ निकालते थे। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही आगाह किया था कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो गरीबों के सिर से छत छीन ली जाएगी – और अबवही हो रहा है।
तमिलनाडु के लोगों से की अपील
मद्रासी कैंप के निवासियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए भारद्वाज ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तमिल जनता से अपील कीकि वे भाजपा के इस दोहरे चरित्र को पहचानें। उन्होंने कहा, “एक तरफ भाजपा तमिलनाडु में वोट मांग रही है, वहीं दिल्ली में 40-50 साल से बसेतमिल मूल के लोगों को उजाड़ रही है।”
5 किलोमीटर के दायरे में मकान देने की मांग
प्रेस वार्ता के अंत में सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि झुग्गीवासियों को उनकी मौजूदा जगह से अधिकतम 5 किलोमीटर के भीतर हीपुनर्वास किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) की गाइडलाइंस भी यही कहती हैं, और इसी के तहत पुनर्वासकिया जाना चाहिए।