दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) में बौखलाहट देखी जा रही है। दिल्ली के आम आदमी पार्टी केसांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं | वो भी बिना किस साक्ष्य के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे है ।संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत ‘‘आप’’ के सात विधायकों और प्रत्याशियों से संपर्क किया और उन्हें 15-15 करोड़ रुपएका ऑफर दिया, ताकि वे पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएं।
संजय सिंह का आरोप: बीजेपी ने शुरू किया ‘ऑपरेशन लोटस‘
संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा ने दिल्ली में अपनी हार मान ली है और अब उनकी पूरी कोशिश है कि विधायकों को खरीदकरसरकार बनाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सात विधायकों से संपर्क किया और उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए 15-15 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिया।
जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश?
संजय सिंह ने भाजपा के इस कदम को पार्टी की बौखलाहट के रूप में बताया और कहा कि जनता को 10 साल का समय दिया, लेकिन अरविंदकेजरीवाल सरकार ने कुछ खास काम नहीं किया। आम आदमी पार्टी की बौखलाहट इसलिए है क्योंकि विभिन्न एग्जिट पोल्स में पार्टी को हारते हुएदिखाया जा रहा है। इसके अलावा, वे आरोप लगाते हैं कि भाजपा के लोग जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं।