बिहार के आरा शहर में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शहर के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से करीब 25 करोड़ रुपये के गहनों की लूट कर बदमाश फरार हो गए। लगभग 8-10 की संख्या में आए अपराधियों ने 30 मिनट तक तांडव मचाया और शोरूम मेंमौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की।
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़
लूट के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरा-छपरा मुख्यमार्ग पर बबुरा के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दोबदमाश घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात
शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बदमाश दो-दो के समूह में शोरूम में घुसे और हथियारनिकालकर सभी को धमकाया। उन्होंने स्टाफ को बंधक बना लिया और सोने, चांदी और हीरे के गहनों को बैग में भरकर फरार हो गए।
पुलिस को 30 बार फोन, फिर भी नहीं मिली मदद
शोरूम की सेल्स गर्ल सिमरन ने बताया कि घटना के दौरान उन्होंने डायल 112 पर करीब 25-30 बार फोन किया, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंचपाई। जब तक पुलिस मौके पर आई, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
लूट के बाद भोजपुर एसपी समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एसपी ने माना कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है और अपराधियों कीपहचान के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। हालांकि, शोरूम से महज 600 मीटर दूर स्थित नगर थाना की पुलिस समय पर नहीं पहुंच पाई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्टोर मैनेजर का बयान
स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया कि लूट में लगभग 25 करोड़ रुपये के गहने ले जाए गए हैं, जबकि कैश का आकलन किया जा रहा है।अपराधियों ने स्टाफ के मोबाइल फोन भी छीन लिए और उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की।
सख्त कार्रवाई का आश्वासन
भोजपुर एसपी ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए एसआईटी टीम काम कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना नेएक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।